Indore News: फलौदी सट्टा बाजार का भाव, कैलाश विजयवर्गी, जीतू पटवारी और मंदोला की सीट का रेट जानकर चौंक जाएंगे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान किया गया। जिसके बाद से ही राजनीतिक विश्लेषक, ज्योतिष सहित सट्टा बाजार भी अपना ज्ञान गणित बता रहा है, जो कई बार सही भी साबित हुए। जानकारों की माने तो सट्टा बाजार के भाव पर राजनीतिक दलों की भी नजर होती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के भाजपा ने अपने कई दिग्गज नेताओं को चुनाव भी मैदान में उतारा है। जिसमें से एक भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी का नाम भी शामिल है। विजयवर्गीय को भाजपा ने इंदौर एक से चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के मौजूदा विधायक संजय शुक्ला उम्मीदवार थे। मतदान हो जाने के बाद उनकी सीट पर सट्टा बाजार का जो भाव सामने आया है, उससे कांग्रेस प्रत्याशी खुश नहीं होंगे।

Bhava of Phalodi Satta Bazar, who will win the seat of Kailash Vijayvargi, Jitu Patwari and Mandola

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर की विधानसभा एक में कैलाश विजयवर्गीय का भाव 13 रुपये बताया जा रहा है। यानी अगर विजयवर्गीय जीत होती है, ₹1000 लगाने पर ₹130 का प्रॉफिट होगा। इसका मतलब कैलाश विजयवर्गी की बंपर जीत हो सकती है।

वहीं इंदौर की विधानसभा दो में रमेश मंदोला पर मात्र तीन पैसे का भाव आ रहा है। यानी सट्टा बाजार रमेश मंदोला की भी बंपर जीत बता रहा है। इसके अलावा विधानसभा टीम में पिंटू जोशी का भाव 60 पैसे, विधानसभा चार में मालिनी गौड़ का भाव 3 पैसे और सत्तू पटेल का भाव 70 पैसे, सागर से मंत्री तुलसी सिलावट का भाव 18 पैसे, उषा ठाकुर का 50 पैसे, देपालपुर से विशाल पटेल का भाव 30 पैसे आ रहा है। मतलब सट्टा बाजार के हिसाब से यह सभी चुनाव जीत रहे हैं।

फलोदी सट्टा बाजार की माने तो इंदौर की कुल 9 विधानसभा सीटों में से 4 पर कांग्रेस की जीत और 5 सिम भाजपा के खाते में जाने का अनुमान बताया जा रहा है। हालांकि यह तो 3 दिसंबर को जब मतगणना के रिजल्ट सामने आएंगे तभी क्लियर हो पाएगा की कितनी सीटें कांग्रेस के खाते में जाएगी और कितनी सीटें भाजपा जितने में सफल होगी!

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+