Bharat jodo yatra में जुटेंगे 4 लाख से ज्यादा आदिवासी समाजजन, कांग्रेस की तैयारी पूरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में आने वाले हैं, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है तो वहीं राहुल गांधी की भारत यात्रा से आदिवासी समाजजनों को भी जोड़ा जाएगा, जहां इसके लिए कांग्रेस ने लगभग 4 लाख से ज्यादा आदिवासी समाजजनों को यात्रा में शामिल कराने की तैयारी पूरी कर ली है। आदिवासी समाज जनों को यात्रा में खरगोन से इंदौर के बीच शामिल किया जा सकेगा, जहां अलग-अलग जिलों से उप यात्राओं के जरिए आदिवासी समाज जन भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे।

कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी

कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी

कांग्रेस नेताओं की माने तो खरगोन से इंदौर के बीच लगभग चार लाख से ज्यादा आदिवासी समाज जनों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा जाएगा, जहां बड़वानी के समाज जनों को सनावद में तो वहीं खरगोन के समाज जनों को देश गांव में यात्रा में शामिल किया जाएगा। उधर, अलीराजपुर और झाबुआ से आने वाले आदिवासी समाज जनों को इंदौर में यात्रा का हिस्सा बनाया जाएगा। यह सभी समाज जन अलग-अलग जिलों से उप यात्राओं के जरिए मुख्य यात्रा तक पहुंचेंगे। उधर, आदिवासी अंचलों से निकलने वाली उप यात्राओं को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

मिशन 2023 की राह होगी आसान

मिशन 2023 की राह होगी आसान

मध्यप्रदेश में आने वाले साल यानी 2023 के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने संभावित हैं, जिसके चलते कांग्रेस भी मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को आदिवासी अंचलों से अच्छे खासे वोट प्राप्त हुए थे। इतना ही नहीं आदिवासी अंचलों से कांग्रेस के विधायकों की संख्या भी बीजेपी के विधायकों से काफी ज्यादा थी। इसी के चलते अब कांग्रेस एक बार फिर आदिवासी वोट बैंक को अपने साथ लेने की कोशिश में जुटी हुई नजर आ रही है, जिसके चलते 4 लाख से ज्यादा आदिवासी समाज जनों को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से भी जोड़ा जाएगा।

कुछ ऐसा है राहुल की यात्रा का रूट

कुछ ऐसा है राहुल की यात्रा का रूट

भारत जोड़ो यात्रा का 20 नवंबर की रात को प्रदेश में प्रवेश होगा, 21 को विश्राम के बाद 22 नवंबर को बुरहानपुर से भव्य यात्रा मध्यप्रदेश में प्रारंभ होगी। मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से निकलेगी। मध्यप्रदेश में यात्रा करीब 382 किलोमीटर का मार्ग पूर्ण करेगी।17-18 मध्यप्रदेश उपयात्रायें मुख्य भारत जोड़ो यात्रा में आकर जुड़ेंगी । भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई है, और हजारों कि.मी. का सफर करीब 150 दिनों में पूर्ण कर कश्मीर पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+