Indore दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार BJP संगठन से जुड़े दिग्गज नेताओं के आगमन का सिलसिला जारी है, जहां आने वाले दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का दौरा होना है.

1 दिसंबर को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर आएंगे, जहां वे इंदौर में ही होने वाले NACO (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) के प्रोग्राम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम शहर के डीएवीवी यानि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। वहीं नड्‌डा के इंदौर प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Bhopal

कुछ ऐसा रहेगा पूरा दौरा

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इंदौर जेपी नड्डा के दौरे को लेकर जानकारी देते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, NACO ( राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन) का कार्यक्रम 1 दिसंबर को इंदौर के डीएवीवी ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है, आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शामिल होंगे। वहीं उनके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव व कई जनप्रतिनिधि भी इसमें शिरकत करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर डीएवीवी में तैयारियों का सिलसिला जारी है. विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.चंदन गुप्ता ने बताया कि, NACO द्वारा ऑडिटोरियम में प्रोग्राम किया जा रहा है। यह यूनिवर्सिटी का प्रोग्राम नहीं है। जेपी नड्‌डा आ रहे हैं, इसलिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन इसकी व्यवस्था देख रहा है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार BJP संगठन से जुड़े दिग्गज नेताओं के आगमन का सिलसिला जारी है, जहां आने वाले दिनों में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का दौरा होना है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार BJP संगठन से जुड़े दिग्गज नेताओं के आगमन का सिलसिला जारी है, जहां आने वाले दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का दौरा होना है.

ये भी पढ़े- MP News: मांडू घूमने आए यूरेशियन समूह के प्रतिनिधि, जहाज महल में कुछ ऐसा देख चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+