Indore में BJP का मिशन इलेक्शन, बैठक कर पदाधिकारियों ने किया महामंथन

इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रमों के साथ ही चुनावों को लेकर खास प्लान तैयार किया गया है.

indore

साल 2023 नजदिक आते ही अब बीजेपी मिशन इलेक्शन में जुट गई है, जहां इसी के मद्देनजर इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और संगठन पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों के साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा के साथ ही मंथन हुआ है. बैठक में नगर प्रभारी तेजबहादुर सिंह चौहान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, प्रमोद टंडन, सुदर्शन गुप्ता, महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे, उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में इन बातों पर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, विगत दिनों कटनी में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी बैठक के अनुवर्तन में प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार जावरा कंपाउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर विस्तारित नगर पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई।बैठक के पूर्व पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता एवं उनके परिजन जिनका निधन हो चुका है उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई उसके पश्चात बैठक प्रारंभ हुई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को गुजरात चुनाव की विजय पर शुभकामनाएं दी, और कहा कि इंदौर का संगठन प्रदेश के साथ देश भर में भी एक आदर्श संगठन की दृष्टि से देखा जाता है अब सभी पदाधिकारियों को चुनावी मोड एवं मूड़ में आ जाना चाहिए, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। आगामी आयोजन एवं अभियान भी हमें ऐसी लगन के साथ करना है।

गुजरात जैसा माइक्रो मैनेजमेंट अपनाना चाहिए

इस अवसर पर नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने गुजरात मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि, गुजरात जैसा माइक्रो मैनेजमेंट हमें भी अपनाना चाहिए, जिससे कि आगामी चुनाव में हम संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें इसके साथ ही तेज बहादुर सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी अभियान जिसमें लाडली लक्ष्मी सम्मेलन युवा मोर्चा द्वारा किए जाने वाले आयोजन सहित अन्य अभियानों की चर्चा की। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा स्वच्छता में 6 बार प्रथम आने वाले हमारे इंदौर शहर को चार प्रमुख आयोजनों की मेजबानी सौंपी गई है जिसमें प्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर सम्मिट, खेलो इंडिया एवं जी 20 समीट सम्मिलित है जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता होनी चाहिए।

ये भी पढ़े- Success story : MP के किसान बने बिजनेसमैन, Social networking के जरिए बने मालामाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+