MP के कलाकार का कमाल, शिल्प गुरू और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
मध्यप्रदेश के कलाकार इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमा रहे हैं, जहां वे प्रदेश का नाम भी गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के धार जिले के मोहम्मद यूसुफ खत्री को बाघ प्रिंट हस्त-शिल्प विरासत के संरक्षण के लिए वर्ष 2017 का शिल्प गुरू पुरस्कार प्रदान किया गया है। विज्ञान भवन दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें स्वर्ण पदक और ताम्र पत्र से सम्मानित किया। समारोह में वर्ष 2017, 2018 और 2019 के शिल्पगुरू पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

कुछ इस तरह सम्मानित हुए कलाकार
धार जिले के मोहम्मद नसीर को साड़ी हस्त-ब्लॉक प्रिंटिंग शिल्प और मुबारिक खत्री को बाँस दरी पर्दों पर हस्त ब्लॉक प्रिंट तथा नीमच जिले के स्व. प्रदीप झरिया और पवन कुमार झरिया को विलुप्त तारापुर हस्त-छप्पा छपाई कला के लिए वर्ष 2017 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्व. प्रदीप झरिया का पुरस्कार उनकी धर्मपत्नी अनुसुइया झरिया ने ग्रहण किया। धार जिले के मोहम्मद बिलाल खत्री को बाँस चटाई हस्त-ब्लॉक प्रिंट के लिए वर्ष 2018 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को ताम्र पत्र प्रदान किया।विज्ञान भवन दिल्ली में पुरस्कार विजेता शिल्पकारों की हस्त-कला के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। अगले एक सप्ताह तक पुरस्कृत शिल्पकारों की हस्त-कला का प्रदर्शन दिल्ली के कला संग्रहालय में भी किया जाएगा।
शिल्प गुरू पुरस्कार प्रदान किया गया है
मध्यप्रदेश के कलाकार इन दिनों अलग-अलग कलाओं में अलग-अलग सम्मान प्राप्त कर रहे हैं, जहां एक बार फिर मध्यप्रदेश के कलाकारों ने अपना दम दिखाया है। मध्यप्रदेश के धार जिले के मोहम्मद यूसुफ खत्री को बाघ प्रिंट हस्त-शिल्प विरासत के संरक्षण के लिए वर्ष 2017 का शिल्प गुरू पुरस्कार प्रदान किया गया है। विज्ञान भवन दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें स्वर्ण पदक और ताम्र पत्र से सम्मानित किया।
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications