पार्षद नीता शर्मा और MLA संजय शुक्ला के बीच कहासुनी हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP पार्षद की हूटिंग की
इंदौर, 17 सितम्बर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और स्थानीय महिला पार्षद नीता शर्मा के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। महिला पार्षद ने कहा कि आपके हाथ जोड़ती हूं, चले जाइए यहां से। विधायक ने कहा कि यह मेरा क्षेत्र है। जनता की समस्या दूर करना हमारा काम है। इस पर तीखी नोक-झोंक दोनों में हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षद की हूटिंग भी की।

विधानसभा 1 के पलहर नगर जोन स्थित ओम विहार कॉलोनी में कोलोनाइजर ने नई कॉलोनी बनाई है। उसने सड़क ऊंची करके गेट लगा दिया। इसकी वजह से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और पानी आसपास घरों में भर गया है।
लोगों ने इसकी शिकायत कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से की। विधायक सुबह कॉलोनी में पहुंच गए। उन्होंने सड़क और गेट तोड़ने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को कहा। तभी वार्ड 14 की भाजपा पार्षद नीता शर्मा भी पहुंच गईं। दोनों में तीखी नोकझोंक हो गई।
विधायक का कहना था कि आम जनता को जो समस्या हो रही है। उससे पार्षद अनभिज्ञ है। जनता ने जब उन्हें समस्या बताई तो वह शुक्रवार को सुबह इलाके का दौरा करने आए थे, लेकिन पार्षद का यह व्यवहार सरासर आपत्तिजनक है, क्योंकि यदि पार्षद जनपद की होने के बाद एक दूसरे जनप्रतिनिधि से इस तरह का व्यवहार करती हैं तो वह आम जनता से किस तरह का सलूक करती होगी।
विधायक संतोष शुक्ला और भाजपा पार्षद नीता शर्मा की कई घंटों की नोकझोंक के बाद समस्या का हल हुआ। नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गेट जुड़वाएं गया वहीं सड़क को भी समतल कराया, जिसके बाद सड़कों पर भरा पानी की निकासी हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications