Indore ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमित शाह ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया

Indore News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान पितरेश्वर हनुमान धाम में पौधारोपण किया।

इसके पूर्व उन्होंने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं उत्तरप्रदेश के विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी पौधारोपण किया।

Indore

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने अपनी माताजी स्व. कुसुमबेन शाह की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी माताजी स्व. लीला पूनमचंद यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व. अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया।

पौधारोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि, पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें। इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेन्द्र हार्डिया, गोलू शुक्ला ‍सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त दीपक सिंह, आईजी अनुराग, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह उपस्थित थे।

स्वच्छ शहर इंदौर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खास रिकॉर्ड कायम किया है, जहां शहर ने एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने इन नवाचार के लिए इंदौर की जमकर सराहना की है।

रेवती रेंज पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शहरवासियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक दिन में 11 लाख पौधे लगाए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। कार्यक्रम का हिस्सा बने सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की जमकर सराहना करते हुए, वृक्षों का महत्व बताया है।

ये भी पढ़े- PM MODI ने ऐसा क्या लिखा?, पत्र पढ़ते ही कैलाश विजयवर्गीय की आंख में आए आंसू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+