रूस की अलीना ने इंदौर के ऋषि वर्मा को दिया दिल, वीडियो कॉल पर प्रपोज कर रचाया प्रेम विवाह
इंदौर, 1 मार्च। रूस की अलीना का भारत के ऋषि वर्मा पर दिल आ गया। दोनों ने हाल ही प्रेम विवाह किया है। दिसम्बर में दुबारा शादी करने वाले हैं। ऋषि वर्मा मूलरूप से मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। ऋषि वर्मा और अलीना की प्रेम कहानी बेहद रोचक है।

दोनों में दोस्ती हो गई
इंदौर के सप्तश्रृंगी नगर निवासी ऋषि वर्मा हैदराबाद में शेफ काम कर रहे थे। इस दौरान वे यूरोप के ट्रिप पर गए। साल 2019 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे। इस दौरान वहां उनकी मुलाकात अलीना बैरकोलसेव से हुई। फोटो क्लिक करने के दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई। ऋषि ने अलीन को फोटो क्लिक करने के लिए कहा था। इसी बहाने दोनों में दोस्ती हो गई। फिर दोनों फोन पर बातें करने लगे।

अलीना को वीडियो कॉल पर ही प्रपोज कर दिया
बातों बातों में दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी तो ऋषि ने अलीना को वीडियो कॉल पर ही प्रपोज कर दिया। कुछ वक्त बात अलीन ने भी हां कर दिया। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण कड़ी पाबंदियां लग गई। दोनों काफी वक्त तक एक दूसरे से मिल नहीं सके। दिसंबर 2021 में वीजा मिलने के बाद अलीना इंदौर आ गई। फिर कभी वापस नहीं गई।

दोनों ने कोर्ट मैरिज की
रूस से अलीना के भारत आने के बाद दोनों ने 24 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज की। अब वे हिंदी रीति-रिवाजों से दिसंबर में दोबारा शादी करने वाले हैं। अलीना कहती हैं कि उन्हें इंडियन खाना और भारतीय संस्कृति काफी पसंद है। ऋषि कहते हैं कि दोनों मंदिर भी जाते हैं। अलीना हिंदी भी सीख रही है।












Click it and Unblock the Notifications