Indore News: 15 लाख की घड़ी पहनने वाले अक्षय कांति बम ने पहली बार खुलकर बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह
Indore News: इंदौर में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी रहे अक्षय गांधी बम कांग्रेस पर जमकर बरसे। दरअसल, अक्षय गांधी बम ने नामांकन के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद से कांग्रेस नेता उन पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।
लेकिन आज कांति बम ने इंदौर में पत्रकारों से खुलकर चर्चा की और कहा कि चुनाव के बाद अगर बीजेपी पार्टी जॉइन करता तो गद्दार कहलाता था मैंने चुनाव से पहले ही भाजपा ज्वाइन की है।

बता दे इंदौर में बीजेपी कार्यालय पर रविवार को अक्षय कांति बम ने बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से खुलकर बात-चीत की है। बम ने कहा कि उन्हें क्यों कांग्रेस छोड़ना पड़ा, इसके पीछे क्या कारण थे, इसे बताते हुए।
अक्षय ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि कैलाश विजयवर्गीय का साथ मिला है। मेरे पिता और कैलाशजी के बीच मेरे परिवार के 20 साल पुराने संबंध हैं। मैंने अपनी समस्या पिता को बताई, और उन्होंने कैलाशजी से मेरी मदद की।"
उन्होंने कहा, "ताई देश की बड़ी नेता हैं। मैं उनकी बात का जवाब नहीं दे सकता।" मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, चिंटू वर्मा, और नरेंद्र सलूजा भी मौजूद थे।
बम ने चार पॉइंट्स में अपने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताएं
उन्होंने कहा, "24 मार्च को जब पहली बार सामने आया तो कांग्रेस के बहुत कम लोग आए थे। मेरे पास 2600 बूथ पर काम करने के लिए इतनी बड़ी टीम नहीं थी। पार्टी के कार्यकर्ता काम करते हैं, लेकिन चुनाव में उन्हें मोटिवेट करना होता है। इतने दिनों बाद भी जनसंपर्क नहीं हो रहा था, तो मैं क्या करता। संगठन मेरे साथ नहीं था।"
उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेस नेताओं से पूछा- हर बूथ पर प्रचार सामग्री और मतदाता सूची पहुंची या नहीं। झंडे क्यों नहीं लगे?" बम ने कहा, "मेरी तीन बार पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से बात हुई। दिल्ली भी पत्र लिखा कि मुझे कौन-कौन से बड़े नेताओं की सभा चाहिए। जिनकी सभा मुझे चाहिए थी वे 25 अप्रैल को 2 घंटे तक इंदौर एयरपोर्ट पर बैठे थे, लेकिन उज्जैन और धार में सभा करके चले गए।"
बम ने कहा, "फॉर्म बी में 4 नंबर कॉलम में मुझे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाकर चिन्ह दिया था। उसमें 7 नंबर कॉलम में लिखा था यदि मेरा फॉर्म निरस्त न होता तो, इसके बाद लिखा था यदि फॉर्म निरस्त होता है तो मोती सिंह पटेल कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।"
अक्षय बम ने जोड़ा, "मेरे 22 साल के करियर में सिर्फ एक ही केस है। यही मेरी ईमानदारी है। मेरे कॉलेज में कही कोई गड़बड़ी नहीं है। उसकी आड़ में राजनीति की जा रही है। यह बात चुनाव के समय ही क्यों आई है।"












Click it and Unblock the Notifications