MP में Akhilesh Yadav की एंट्री, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए हैं, जहां वे 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर महू पहुंचेंगे, और बाबा साहेब अंबेडकर को नमन करेंगे.

मिशन 2023 नजदीक है, ऐसे में अब सियासत के दिग्गजों ने एमपी में एंट्री करनी शुरू कर दी है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर आए। अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए हैं, जहां वे 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर महू पहुंचेंगे, और बाबा साहेब अंबेडकर को नमन करने के साथ ही वहां होने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अखिलेश यादव ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पहले दिन इंदौर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात की है।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-सत्कार
सियासत के गढ़ इंदौर आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जहां कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अखिलेश यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किए। इस दौरान बंते यादव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता अखिलेश यादव का स्वागत सत्कार करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं एयरपोर्ट से अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बंते यादव और पूर्व सांसद कल्याण जैन के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों से भेंट और चर्चा की है।
विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक सकते हैं
इंदौर आए अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के दिन मैं महू जा रहा हूं। 14 अप्रैल को महू स्थित बाबा साहेब अंबेडकर जन्मस्थली पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां समाजवादी पार्टी की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे, माना जा रहा है की यहीं से अखिलेश यादव साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक सकते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिए प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता सियासत के गढ़ इंदौर आए हैं।
अलग-अलग संगठनों ने किया स्वागत
इंदौर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अलग-अलग संगठनों की ओर से भी स्वागत सत्कार किया गया, जहां यादव यूथ एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में अखिलेश यादव का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अखिलेश यादव के स्वागत के दौरान नजर आ रहे थे। इसी के साथ इंदौर आए अखिलेश यादव का और भी अलग-अलग संगठनों ने स्वागत सत्कार किया है।
ये भी पढ़े- Ambedkar Jayanti 2023: Mhow आएंगे CM Shivraj, कमलनाथ और अखिलेश यादव, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications