Indore news: क्या इंदौर में बिक रही नकली सौंफ?, प्रशासन ने लाखों का सामान जब्त किया

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं राजस्व विभाग (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार) के संयुक्त दल द्वारा गत शुक्रवार को फर्म जैन ट्रेडर्स जीएनटी मार्केट धार रोड इंदौर का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थ सौंफ का प्रसंस्करण (ग्रेडिंग) होना पाया गया।

खाद्य पदार्थ गुणवत्ताहीन होने के संदेह में सौंफ के दो नमूने लिए गए तथा लगभग 900 किलोग्राम सौंफ को जब्त किया गया। इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में हिम्मत नगर पालदा स्थित फर्म यू एन्ड मी का निरीक्षण कर सौंफ के दो नमूने लिए गए तथा सौंफ में कलर मिले होने की आशंका के आधार पर कुल 13 हजार 150 किलोग्राम सौंफ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 72 हजार रूपये हैं, जब्त किया गया।

Indore

इसी तरह एक अन्य दल द्वारा फर्म पाल रत्न लाल, लाबरिया भेरू धार रोड पर की गई कार्यवाही में खाद्य पदार्थ सौंफ के कुल तीन नमूने लिए गए तथा गुणवत्ताहीन होने की आशंका में लगभग 9000 किलोग्राम सौंफ जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 50 हजार रूपये है। एक अन्य दल द्वारा जीएनटी मार्केट स्थित फलोदी इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर सौंफ के तीन नमूने लिए गए तथा गुणवत्ताहीन होने की शंका में 3700 किलोग्राम सौंफ जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 90 हजार है को जब्त किया गया।

इस प्रकार उक्त चारों कार्रवाई में कुल 26 हजार 750 किलोग्राम सौंफ की जब्ती की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 20 हजार रूपये है। लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्य प्रदेश भोपाल की ओर प्रेषित किया जाएगा। जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

ये भी पढ़े- MP के हाईटेक किसान, ड्रोन से खेतों में छिड़क रहे दवा, कुछ ऐसी है पूरी प्रोसेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+