MP के हाईटेक किसान, ड्रोन से खेतों में छिड़क रहे दवा, कुछ ऐसी है पूरी प्रोसेस

विगत दिनों जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए थे। इस दौरान शिविरों में कृषि विभाग द्वारा फसलों में दवाईयों के छिड़काव के लिए ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था। इसी से प्रेरित होकर महेश्वर विकासखण्ड के ग्राम मोगावा के किसान गुलाबचंद पाटीदार ने 02 फरवरी को अपने खेत में लगी चने की फसल में ड्रोन का उपयोग कर कीटनाशक का छिड़काव किया है।

उन्होंने जिले के अन्य किसानों को भी अपने खेतों में लगी फसलों में ड्रोन का उपयोग कर कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी है। किसान गुलाबचंद पाटीदार ने बताया कि, ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव करने पर बहुत सुविधा हो जाती है। इससे कम समय में अधिक रकबे में कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है। इससे समय और श्रम की बचत होती है। किसान गुलाबचंद पाटीदार अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

Indore

फसलों के अवलोकन के दौरान कृषि उप संचालक एमएल चौहान द्वारा किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि, चना फसल में कीटों का प्रकोप अधिक होता है। ऐसे में कीट नियंत्रण सर्वप्रथम मेकेनिकल विधियों से किया जाना चाहिये। इसमें ''टी'' आकार की खूटियां (35-40 प्रति हेक्ट.) लगाये, जिससे कि पक्षी उन पर आकर बेठेंगे व इल्लियों को खाकर उन्हें नियंत्रित करेंगे। खूटियां फली में दाना भरते समय निकाल दे। जैविक विधियों में एनपीव्ही वायरस 250 एलई का 500 एमएल प्रति हेक्टेयर उपयोग करे। चना में इल्ली का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर (1-2 लार्वा प्रति मीटल पंक्ति) से अधिक होने पर इसके नियंत्रण के लिए कीटनाशक दवा फ्लूबेन्डामाईड 39.35 प्रतिशत एससी की 100 मिली प्रति हेक्टेयर या इन्डोक्साकार्ब 15.8 प्रतिशत ई.सी. की 333 मिली प्रति हेक्टेयर या इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत प्लस लुफेनुरॉन 40 प्रतिशत का 60 ग्राम प्रति हेक्टेयर का 400-500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

किसानों को सलाह दी गई है कि चने में फूलवाली अवस्था में सिंचाई न करे। चने में विल्ट से बचाव हेतु कुछ समय तक सिंचाई करने से बचना चाहिए। साथ ही जड़ सड़न रोग से बचाव के लिए ट्रायकोडर्मा विरडी 250 ग्राम का 500 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर पौधों में ड्रेचिंग करे अथवा रिडोमिल 1.5 से 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर जडों के आसपास ड्रेसिंग करे।

ये भी पढ़े- Indore news: ई-रिक्शा रूट का खास प्लान तैयार, पंजीयन पर हुआ बड़ा फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+