MP news: आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का समापन, नेताओं ने कही ये बात

मध्य प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। वहीं सभी दलों की नजर अबकी बार आदिवासी वोट बैंक पर है। इसी के चलते आदिवासी वोट बैंक को लुभाने की सियासत पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का झाबुआ में समापन हुआ, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी जन समापन समारोह में शामिल हुए।

आदिवासी स्वाभिमान यात्रा को लेकर भव्य तैयारियां की गई थी, जहां कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्री निवास प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, विधायक कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Indore

यात्रा ने दिखाया दम

MP में इन दिनों आदिवासियों को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां आदिवासियों का कितना भला कौन सी पार्टी करेगी, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन फिलहाल आदिवासी समुदाय से आने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया प्रदेश भर में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां भूरिया के नेतृत्व में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंची आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के तहत डॉ. विक्रांत भूरिया आदिवासी समाजजनों से वार्तालाप कर रहे हैं, तो वहीं आदिवासी समाजजनों की समस्या सुनने के साथ ही उनका समाधान करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

आदिवासी जनों की सुनी समस्या

सियासत के जानकारों की माने तो युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया इस यात्रा के मद्देनजर आदिवासी समाज जनों की समस्या सुन रहे हैं, जहां इस यात्रा का उद्देश्य चुनाव और सियासत से जुड़ा हुआ है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस आदिवासियों तक पहुंच रही है, और आदिवासियों का विश्वास जीतने की पुरजोर कोशिश कर रही है। बहरहाल, इस यात्रा का कितना प्रभाव आदिवासियों पर पड़ता है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन वर्तमान में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से निकल रही आदिवासी सम्मान यात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या देखी जा रही है।

ये भी पढ़े- MP में आदिवासी वोटों की गोलबंदी में जुटी कांग्रेस, विक्रांत भूरिया अगुआ बन निकाल रहे सम्मान यात्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+