Indore news: पान मसाला खाने वाले हो जाएं सावधान, कहीं आप जो खा रहे वो नकली तो नहीं, जानिए?

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत अबकी बार खाद्य विभाग की टीम की ओर से नकली पान मसाला बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्कंद नगर कॉलोनी, नेमावर रोड, इन्दौर स्थित इन्टप्राईजेस पर नकली पान मसाला निर्माण की सूचना प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उक्त फर्म का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर विमल पान मसाला निर्मित किया जाना और संग्रहण किया जाना पाया गया।

indore

कुछ इस दिया कार्रवाई को अंजाम

उक्त स्थान पर संदेह के आधार पर पान मसाला, माउथ फ्रेशनर, स्वीट सुपारी, टुटी फूटी एवं विमल पान मसाला के नमूने जांच हेतु लिये गये तथा उक्त शेष खाद्य पदार्थ को नमूना उपरांत जब्त किया गया। जब्‍त सामग्री की कीमत 17 हजार 716 है। लिये गये नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन इन्दौर द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है। आमजन को मिलावट रहित एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकें, इसके लिए चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की मौके पर ही प्राथमिक जांच एवं जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

अमानक पॉलीथिन व डिस्पोजल जब्त

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा शहर को अमानक प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल फ्री बनाने के उददेश्य से शहर में अमानक पॉलीथिन व डिस्पोजल का विक्रय व संग्रहण करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश के क्रम में झोन क्रमांक 12 में अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में क्षेत्रीय सीएसआई अनिल सिरसिया द्वारा अमानक स्तर की प्रतिबंधित पोलिथिन केरीबेग व डिस्पोजल के संग्रहण की सूचना पर हाथीपाला चौराहा पर देवडा प्लास्टिक की जांच कर 200 कि.ग्रा. से अधिक अमानक स्तर की प्रतिबंधित केरीबेग व डिस्पोजल मौके पर पाये जाने पर अमानक सामग्री जब्त कर देवडा प्लास्टिक पर रूपये 10 हजार का स्पॉट फाइन कर राशि वसूल की गई। कार्रवाई के दौरान सीएसआई अनिल सिरसिया, हिमांशु गुप्ता व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- MP news: समय पर स्कूल पहुंच जाएं टीचर्स, वरना कटेगी सीधे 7 दिन की सैलेरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+