Indore News: नदी में गंदगी बहाने वालों पर कार्रवाई, इन उद्योगों के विद्युत कनेक्शन काटे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार नदी शुद्धीकरण हेतु कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा नदी एवं नालों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गत दिवस आयोजित बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया था की नदी-नालों के प्रदूषण के प्रति जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस रखेगा। ऐसे सभी उद्योग जो औद्योगिक अपशिष्ट बिना उपचार के सीधा नदी और नालों में बहा रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की टीम द्वारा इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां फैक्ट्रियों द्वारा औद्योगिक अपशिष्ट सीधे नदियों में छोड़ा जा रहा था, उनके विद्युत कनेक्शन काटकर सील करने की कार्रवाई संपन्न की गई।

इन फैक्ट्रियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई
कुल 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटकर बंद कराया गया। जिन फैक्ट्रियों को बंद कराया गया उनमें समता नगर पालदा स्थित मेसर्स सुप्रीम फूड प्रोडक्ट यूनिट 2,उद्योग नगर पालदा स्थित मेसर्स पेप्पे न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स सन इंडस्ट्रीज, औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित मेसर्स साईं मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम बरदरी संवेर रोड स्थित मेसर्स हर्षिता इंटरप्राइजेस, औद्योगिक क्षेत्र बरदरी स्थित मेसर्स संध्या एंटरप्राइजेस, औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित मेसर्स विद्युत इलेक्ट्रोप्लेटर्स तथा औद्योगिक क्षेत्र लक्ष्मीबाई नगर स्थित मेसर्स कन्हैया डाइंग एवं मेसर्स मयूर डाइंग शामिल है। कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की कार्रवाई निरंतर रूप से जारी रहेगी। 2028 तक नदी एवं नालों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया जा रहा है जिसके तहत नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा उद्योगों का निरीक्षण किया जायेगा और निर्देशों के उलंघन पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore news: कलेक्टर के निर्देश पर RTO का एक्शन, नियम ना मानने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
-
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications