Indore news: कलेक्टर के निर्देश पर RTO का एक्शन, नियम ना मानने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु वाहनों की आकस्मिक चेकिंग का सिलसिला निरंतर जारी है। बुधवार अलसुबह विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लायसेंस, यात्रियों की ओव्हरलोडिंग आदि चेक किया गया। नियम विरुद्ध वाहन संचालन पाये जाने पर वाहन संचालकों के खिलाफ विभिन्न अपराधों में चालानी कार्रवाई की गई एवं दो बस जप्त की गई। वाहनों की आकस्मिक चेकिंग और चालानी कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, परिवहन विभाग और यातायात विभाग का अमला मौजूद रहा।

इन वाहनों पर हुई कार्रवाई
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, उक्त कार्रवाई के तहत कुल 109 वाहनों के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में चालानी कार्रवाई कर दण्ड राशि 1 लाख 44 हजार रुपए वसूल किये गये। उन्होंने बताया कि एक बस MP13P1963 बिना परमिट के अपराध में जप्त की गई व इन्दौर उज्जैन मार्ग पर एक अन्य बस क्रमांक NL07B0569 छत पर माल परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त की गई। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर कुल 32 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसी तरह इंदौर-देवास मार्ग पर 34 वाहनों, महु टोल नाका पर 21 तथा इंदौर से बेटमा धार मार्ग पर 22 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
लगातार जारी है कार्रवाई
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में प्रातः 09:30 बजे आर.टी.ओ. जिला प्रशासन, यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मार्गों पर चैकिंग की गई जिसमें वाहनो के बीमा, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लायसेंस, चालक परिचालक वर्दी में है अथवा नही, यात्रियों की ओव्हरलोडिंग आदि चेक किया गया। नियम विरुद्ध पाये जाने पर वाहनों के खिलाफ नियमानुसार विभिन्न अपराधो में चालानी कार्यवाही की गई एवं 1 बस बिना परमिट संचालन के अपराध में जब्त की गई। कुल 127 वाहनों के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में चालानी कार्यवाही कर दण्ड राशि 1 लाख 23 हजार 900 रुपए वसूल किये गये एवं 01 बस MP41P1891 बच्चों को उज्जैन से ग्रेड मांचल पिकनिक पर ले जा रही थी चेक करने पर पिकनिक का परमिट नही पाये जाने पर बिना परमिट के अपराध में जप्त की गई।
ये भी पढ़े- Indore news: कान्ह और सरस्वती नदी होगी स्वच्छ, कलेक्टर ने खास प्लान किया तैयार












Click it and Unblock the Notifications