Indore News: अवैध प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ एक्शन, अधिकारियों ने दी सख्त सजा

इंदौर जिले में सड़क किनारे कैनोपी लगाकर अवैध रूप से प्लाट विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में अनुविभागीय अधिकारी महू चरनजीत सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अमले द्वारा खंडवा रोड़ पर कार्रवाई की गई।

हुड्डा ने बताया कि, इंदौर-खंडवा रोड पर दातोदा के समीप लेक वैली कॉलोनी के प्लाट सड़क के किनारे कैनोपी लगाकर विक्रय कर रहे व्यक्ति राजवेद और महेश आंजना से उनका रेरा एजेंट के रूप में रजिस्ट्रेशन मांगा गया। उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन न होना बतलाया गया। कॉलोनी से संबंधित दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध न कराने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Indore

इंदौर में कलेक्टर महोदय आशीष सिंह के निर्देश पर अवैध कालोनियों के प्लॉट विक्रय एवं बिना अनुमति के डायरी पर प्लॉट बेच कर आम लोगो को लुभावने वादे कर फ़साने के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के चलते आज दिनांक 14.6.2023 को कस्बा इंदौर अंतर्गत लालबाग में पूर्व से संचालित मालवा उत्सव मेले में बिना रेरा पंजीयन के भूखंडों के विक्रय की शिकायत पर, विनोद राठौर SDM राऊ द्वारा तहसीलदार राऊ नारायण नांदेडा व पटवारी ग्राम राऊ दामोदर शर्मा को मौके पर जांच हेतु ग्राहक बनाकर भेजा गया।

मौके पर तहसीलदार राऊ द्वारा ग्राहक बनकर पूछताछ की तो पाया गया कि, मेले के एक काउंटर पर दिव्य वसुधा ग्रुप द्वारा ग्राम पलिया तहसील हातोद में उनके निर्माणाधीन आवासीय प्रोजेक्ट "तुलसी एवेन्यू" के भूखंडों का विक्रय Pre Launching रूप में डायरी पर बिना रेरा पंजीयन, और बिना सक्षम अनुमतियों के किया जा रहा था।

तहसीलदार व पटवारी इस काउंटर पर ग्राहक बनकर पहुंचे तो काउंटर प्रभारी पवन दांगी द्वारा बताया गया कि, इस आवासीय कॉलोनी में आप 51000 रू में अपना प्लाट बुक कर सकते हैं। पवन दांगी द्वारा बताया गया कि, इस आवासीय कॉलोनी का अभी रेरा में पंजीयन नहीं हुआ है। मौके पर तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाकर ग्रुप के विक्रय ब्रोशर व दिव्या वसुधा ग्रुप के प्रिंटेड कैरी बैग जप्त किए। मौके पर तहसीलदार द्वारा इस प्लाट विक्रय काउंटर को बंद करवाया गया।

ये भी पढ़े- MP News: अन्नदाताओं को सौगात, इस दिन खाते में आएगा PM किसान सम्मान निधि का पैसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+