Indore News: चौराहे पर भीख देने वाले हो जाएं सावधान, जेल की हवा खा सकते हैं
इंदौर में भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चल रहे अभियान को अब फिर गति मिलेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि, वे इस अभियान को गति देकर पुन: प्रभावी बनाये। "भिक्षा लेना एवं देना अपराध है" संबंधी जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगाये जायें। ऐसे भिक्षुकों के विरूद्ध भी कार्रवाई करें जो सामान बेचने की आड़ में भिक्षावृत्ति कर रहे है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर आशीष सिंह अध्यक्षता में यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, रोशन राय, निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में शांति पूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मतदान सम्पन्न होने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों के निर्वहन में जुट जायें। उन्होंने बैठक में विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की।
इंदौर को बाल भिक्षुकों से पूरी तरह मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी और गति देने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। निर्णय लिया गया है कि, इंदौर में भिक्षा वृत्ति में लगे बच्चों की जानकारी देने वाले नागरिकों को नगद ईनाम दिया जायेगा।
बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9691729017 जारी किया गया है। बाल भिक्षा वृत्ति की चौराहों पर निगरानी सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चल रहे अभियान को अब फिर गति मिलेगी।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में तपन, कब तक रहेगा रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications