Indore में सीवरेज लाइन डालने के दौरान हादसा, मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत

इंदौर में निजी कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा था, तभी इस काम में लगे कुछ मजदूर मिट्टी धंसने के कारण गड्ढे में समा गए।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बीच एक बड़ा हादसा घटित हो गया। दरअसल, यहां इंदौर नगर निगम द्वारा सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा था, तभी इस काम में लगे कुछ मजदूर मिट्टी धंसने के कारण गड्ढे में समा गए। 25 फुट गहरे गड्ढे में समाए इन मजदूरों में से दो मजदूरों को निकाल लिया गया, तो वहीं एक मजदूर की मौत हो गई। मिट्टी के नीचे दबे मृत मजदूर को निकालते समय उसकी गर्दन अलग होकर बाहर लटक गई। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां मजदूरों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, हादसा छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में हुआ है, जहां निजी कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा था, तभी 25 फीट गहरा गड्ढा सीवरेज लाइन के लिए खोदा गया था। वहीं इस गड्ढे में कुछ मजदूर पाइप लाइन डालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का ढेर मजदूरों के ऊपर आकर गिर गया, जिसके चलते मजदूर गड्ढे में समा गए। वहीं दो मजदूरों को निकाल लिया गया तो एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पोकलेन मशीन को बुलाकर मिट्टी निकालने और मजदूरों को बाहर लाने का काम किया जा रहा था, तभी अचानक अमृत मजदूर की गर्दन धड़ से अलग हो गई। उधर, दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जांच के आदेश दिए

हादसे की खबर जैसे ही शहर में फैली वैसे ही सनसनी फैल गई, जहां उक्त घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लगी वैसे ही उन्होंने जल कार्य समिति के प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा को तुरंत घटनास्थल पर जाने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही उक्त घटनाक्रम में महापौर ने दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी दिए हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बीच एक बड़ा हादसा घटित हो गया। यहां इंदौर नगर निगम द्वारा सीवरेज लाइन डालने का काम किया जा रहा था, तभी इस काम में लगे कुछ मजदूर मिट्टी धंसने के कारण गड्ढे में समा गए।

ये भी पढ़े- Indore में IND vs NZ क्रिकेट का महामुकाबला, 1500 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+