ड्रगवाली आंटी के बेटे की GF भी पकड़ी गई, 12वीं पास आफीन फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर रईसों को फंसाती थी जा
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों ड्रगवाली आंटी सुर्खियों में है। ड्रगवाली आंटी उर्फ प्रीति जैन के बाद उसके फरार बेटे यश जैन की प्रेमिका भी पुलिस गिरफ्त है। इसका नाम है आफीन खान उर्फ तरन्नुम खान। इंदौर की विजय नगर पुलिस ने आफीन खान उर्फ तरन्नुम खान को ड्रग्स रैकेट में आरोपी बनाया है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी अंकित राय को भी पकड़ा गया है, जो ड्रगवाली आंटी के पैडलर के रूप में काम कर रहा था।
Recommended Video

फर्राटेदार अंग्रेजी व खूबसूरती का उठाती थी फायदा
विजय नगर पुलिस के अनुसार आरोपी तरन्नुम खान व अंकित राय इंदौर के संविद नगर बंगाली चौराहा के रहने वाले हैं। तरन्नुम खान महज 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई, मगर फर्राटेदार अंग्रेजी और अपनी खूबसूरती के जाल में रईसों को आसानी से फंसा लेती थी। इंदौर के हर प्रमुख पब में इसकी फ्री एंट्री रहती थी। यह पब या बार में नशा करने के बाद मॉडल की तरह टेबल पर खड़े होकर डांस कर युवाओं को आकर्षित करती थी। उनसे दोस्ती कर कोकीन लेने के लिए उकसाती थी। पुलिस जांच में तरन्नुम खान के मोबाइल में एक दर्जन से अधिक युवकों के नंबर व ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। इससे कई खुलासे होने की उम्मीद है।

तरन्नुम खान तक ऐसे पहुंचे पुलिस के हाथ
बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ड्रगवाली आंटी का रिमांड लिया तो पूछताछ में पता चला कि वह अपने बेटे यश जैन के साथ मिलकर ड्रग्स रैकेट चलाती थी। यश शहर के प्रमुख पब, बार, होटल, रेस्टोरेंट में पार्टी के नाम पर स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को बुलाकर उन्हें नशे की लत लगाता था, बल्कि उन्हें इस धंधे में भी उतार लेता था। पूछताछ में ऐसी ही एक लड़की आफीन उर्फ तरन्नुम का नाम भी सामने आया था। यश के कहने पर वह क्लब, रेस्टोरेंट, पब, बार पार्टियों में युवाओं को ड्रग्स की लत लगाती और उन्हें माल उपलब्ध करवाती थी।

आई कैंडी के नाम से फेमस थी तरन्नुम
आंटी से पूछताछ के बाद इंदौर पुलिस ने तरन्नुम खान की तलाश में जुटी। तब पता चला कि वह पब और बार में अपने असली नाम की बजाय आई कैंडी नाम से फेमस थी। शहर के बड़े बड़े पब व बार में उसकी एंट्री फ्री थी। इधर, पुलिस को यह भी पता चला कि आंटी के नशे के पूरे खेल में उसका एक दोस्त अंकित भी शामिल है, जो कुछ सालों पूर्व भंवरकुआं थाने के पास स्थित पब में बार टेंडर का काम करता था। वहीं से उसकी आंटी से जान पहचान हुई थी। यह सीधे आंटी से जुड़ा रहा है और पब में आने वाले रईस लड़कों को आंटी से कोकीन लाकर कमीशन जोड़कर बेचता था। आफीन भी जाल में फंसे युवाओं को अंकित का ही नंबर देती थी।












Click it and Unblock the Notifications