Indore ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, एक साथ 51 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर पितरेश्वर हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ है, जहां 51 हजार लोगों ने एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया।

Recommended Video

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में एक बार फिर पितरेश्वर हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ है, जहां 51 हजार लोगों ने एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान श्रीश्री रविशंकर समेत तमाम साधु-संत भी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। इन दिनों युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के प्रयास में जुटे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर पितरेश्वर धाम स्थित हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया हैं, जिसमें 51 हजार लोगों ने एक साथ 4 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस आयोजन में श्रीश्री रविशंकर, कन्केश्वरी देवी, महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज समेत तमाम साधु-संत भी शामिल हुए। साथ ही ख्यात भजन गायक सुरेश वाडकर भी अपने भजनों की प्रस्तुति दी।
दिव्य और अलौकिक आयोजन है
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हम सभी के लिए बहुत सौभाग्य का क्षण है, पितरेश्वर धाम तो सिद्ध स्थान है ही, यहां पर लगभग साढ़े 300 साल पुराना हनुमान जी का मंदिर था, जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय द्वारा यह 72 फीट की दिव्य मूर्ति स्थापित की गई है। यहां लगभग ढाई लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं, और सभी बड़े हो चुके हैं, पितरों की याद में यह लगाए गए हैं। संत सानिध्य में मिलने वाला है, और इन सब के साथ हम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे निसंदेह यह बहुत ही दिव्य और अलौकिक आयोजन है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि, सभी भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनाए रखें। वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, सभी के जीवन में सुख समृद्धि और शांति आए, यही रिकॉर्ड है हमारे लिए।
बड़ी संख्या में युवा पहुंचे
पित रेश्वर हनुमान धाम पर आयोजित भव्य और दिव्य कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। श्रीश्री रविशंकर की ओर से युवाओं को संबोधित किया गया। साथ ही 51 हजार लोगों ने एक साथ लगभग 4 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान चारों और राम नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। साथ ही युवाओं की बड़ी संख्या कार्यक्रम में नजर आ रही थी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में एक बार फिर पितरेश्वर हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ है, जहां 51 हजार लोगों ने एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया।
ये भी पढ़े- Khargone: Ram navmi पर निकलेगा जुलूस, कलेक्टर-एसपी ने पैदल मार्च कर जाना व्यवस्थाओं का हाल












Click it and Unblock the Notifications