Khargone: Ram navmi पर निकलेगा जुलूस, कलेक्टर-एसपी ने पैदल मार्च कर जाना व्यवस्थाओं का हाल
खरगोन शहर में राम नवमी पर निकलने वाले जुलूस को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां कलेक्टर और एसपी ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया.

Recommended Video

खरगोन में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने राम नवमी पर शहर में निकलने वाले श्री राम जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों ही अधिकारियों ने करीब 2 घण्टे उन गलियों और स्थलों से गुजरे जहां से जुलूस की झांकिया सजेगी और श्रद्धालु निकलेंगे। इसकी शुरुआत तालाब चौक से करते हुए मढ़ी और रघुवंशी मोहल्ला, तवड़ी चौक, कलादेवल, गणेश मंदिर, सराफा मार्केट, रामेश्वर टॉकीज से तालाब चौक और गोशाला मार्ग होकर मोहन टॉकीज क्षेत्र पर दल बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए आत्मविश्वास जगाते हुए भव्यता से आयोजन करने का संदेश दिया।
व्हाट्सएप्प पर रहेगी पैनी नजर
इससे पहले अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और राम जुलुस, गणगौर पर्व और रमजान माह में आयोजन करने वाली समितियों के साथ बैठक की थी। बैठक में सभी आयोजन समितियों ने समन्वय बनाकर आयोजन करने के लिए प्रशासन को आश्वस्त किया। सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने पिछले वर्ष के आयोजन के और आपसी समन्वय के अनुभव साझा किए थे। एसपी सिंह ने टीआई को डीजे संचालकों और समिति के सदस्यों के साथ पृथक से बैठक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्हाट्सएप्प पर निगरानी के लिए समिति और समाज के सदस्यों को भी निगरानी करने का आव्हान किया। तंग गलियों और मुख्य मार्ग से निकलने वाले चल समारोह के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
गाने बजाने के लिए फोर्स ना करें
हाल ही में हुई बैठक के दौरान एसपी सिंह ने समिति के सदस्यों से कहा कि, डीजे पर बजने वाले गानों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। कोई भी अपने मोबाइल से गाने बजाने पर फोर्स नहीं करे। इसके लिए पृथक से बैठक टीआई द्वारा की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर आवश्यक रूप से समिति और व्यापारी संघ अपनी ओर से अपील करे किसी तरह की भी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें। अपने शहर की शांति और सद्भावना भी सुनिश्चित करना हर नागरिक और युवाओं की जिम्मेदारी है। कलेक्टर वर्मा ने समिति के सदस्यों से कहा कि, रामनवमी भगवान राम के लिए आयोजित एक पर्व है। भगवान राम के संस्कारों को अमल में लाने के लिए आगे आये। कोई भी नशा करके जुलूस में शामिल न हो इसके प्रयास समिति भी करें। जुलूस में माता बहने भी आनंदित और उल्लास के साथ जुलूस में शामिल होती है। इस बात का भी ध्यान रखें।
ये भी पढ़े- Indore में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू, स्लॉट बुकिंग से लेकर भुगतान तक ऐसी रहेगी व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications