50 वर्षीय डॉक्टर को 15 साल छोटी टीचर से हुआ प्यार, 7 फेरों से पहले अचानक हुई 3 बच्चों की मां की एंट्री

इंदौर, 19 जून। मध्य प्रदेश के इंदौर बेपनाह मोहब्बत का अनूठा मामला सामने आया है। यहां पर एक नामी डॉक्टर अपने बेटे ट्यूशन टीचर से इश्क लड़ा रहा था। दोनों शादी रचा रहे थे तभी डॉक्टर व टीचर की इस लव स्टोरी में अचानक तीन बच्चों की मां की एंट्री हुई।

50 year old doctor fell in love with 15 year younger teacher In Indore Madhya pradesh

फिर पूरा मामला उजागर हो गया कि किस कदर 50 वर्षीय डॉक्टर खुद से 15 साल छोटी होम ट्यूटर को दिल दे बैठा था। अब मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है और पुलिस दूल्हा डॉक्टर व दुल्हन टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर के कम्पेल में होमोपैथिक डाॅक्टर जितेंद्र दांगी अपने घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। इनके दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। 12वीं कक्षा में पढ़ रहे बेटे के लिए डॉक्टर ने प्राइवेट स्कूल की 35 वर्षीय प्रिंसिपल को होम ट्यूटर लगा रखा था।

वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने आती थी तो डॉक्टर और उसमें प्यार हो गया। शनिवार को दोनों भंवरकुआं के होटल में शादी रचा रहे थे। तभी वहां अपने दोनों बेटों के साथ लेकर होटल में पहुंचकर हंगामा मचा दिया, क्योंकि डॉक्टर अपनी पहली पत्नी से बिना तलाक लिए प्रेमिका से दूसरी शादी रचा रहे थे।

मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दूल्हा डॉक्टर व दुल्हन टीचर को मंडप से उठाकर हिरासत में लिया। बाद में पहली पत्नी ने डॉक्टर और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+