Burhanpur में आयरन की गोली खाने के बाद 41 बच्चे बीमार, इलाज जारी
नेपानगर क्षेत्र की माध्यमिक शाला में आयरन की गोलियां खाने के बाद 41 बच्चे बीमार हो गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां नेपानगर क्षेत्र की माध्यमिक शाला में आयरन की गोलियां खाने के बाद 41 बच्चे बीमार हो गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती कराया गए बच्चों में से 5 बच्चों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है, बाकी सभी बच्चे सामान्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। वहीं अब तक बच्चों के बीमार होने की सही वजह सामने नहीं आई है, जहां इसका पता अब तक नहीं चल पाया है की बच्चे आखिर किस वजह से बीमार हुए हैं।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर स्कूल के बच्चों को आयरन की गोलियां वितरित की गई थी, जिसके कुछ समय बाद यानी करीब 3 बजे से बच्चों का स्वास्थ्य खराब होना शुरू हुआ। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद धीरे-धीरे बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन को बताई। इसके बाद जैसे-जैसे बच्चों के बीमार होने के घटनाक्रम सामने आए, वैसे-वैसे बच्चों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। धीरे-धीरे कर लगभग 40 से ज्यादा बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज जारी है, जहां बच्चों को उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।।
डॉक्टर बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट ले रहे
जानकारी के मुताबिक बच्चों के बीमार होने की सूचना पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, बच्चों के बीमार होने की जानकारी लगते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए थे, जहां अभिभावकों ने शिक्षकों पर गलत दवा खिलाने का आरोप लगाया। फिलहाल, सभी बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां 5 बच्चों को छोड़कर बाकी सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, अस्पताल प्रबंधन भी बच्चों पर पैनी नजर बनाए हुए है, जहां लगातार बड़े डॉक्टर बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट ले रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP: परीक्षा के मौसम में DJ और लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध, नियम तोड़ा तो मिलेगी ये सजा












Click it and Unblock the Notifications