Indore news: मोहमाया त्याग, तप और संयम की राह पर 21 साल का इंजीनियर युवा, दीक्षा लेकर बना संत
इंदौर में 21 वर्षीय युवा मोहित शाह ने जैन दीक्षा ली है। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जैसी डिग्री प्राप्त करने वाले 21 साल के युवा मोहित को दीक्षा के बाद केवल रत्न सागर का नाम मिला है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुजरात के 21 वर्षीय युवा मोहित शाह ने जैन दीक्षा ली है। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जैसी डिग्री प्राप्त करने वाले 21 साल के युवा मोहित को दीक्षा के बाद केवल रत्न सागर का नाम मिला है। शहर के बास्केटबॉल परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो लोग मोहित की दीक्षा समारोह के साक्षी बने। इस अवसर पर मोहित ने सांसारिक जीवन की वैभव और ऐश्वर्या सहित रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुओं का त्याग किया है। मोहित शाह का दीक्षा समारोह नवरत्न परिवार, जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ तथा सकल जैन श्री संघ की मेजबानी में संपन्न हुआ।
4 साल से महाराज के साथ था मोहित
मोहित शाह गुजरात के सुरेंद्रनगर के रहने वाले हैं, जहां वे इंदौर में दीक्षा के लिए आए हुए थे। मोहित के पिता ने बताया कि, दीक्षा कार्यक्रम के लिए वे इंदौर आए थे। वहीं बेटे की दीक्षा होने पर मां भावुक नजर आई, और उनकी आंखें भी नाम हो गई। पिता ने बताया कि, मोहित बचपन से ही पूजा पाठ और प्रवचन सुनने जाता था, मोहित ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। मोहित बचपन से ही कुछ अच्छा करना चाहता था। वहीं सूरत में महाराज के कार्यक्रम के दौरान मोहित माला ले ली, और फिर वह नहीं आया। 4 साल से वह पूरी तरह से महाराज जी के साथ ही रहा था।
मोहित की मां ने कही ये बात
मोहित शाह की मां बताती हैं कि, मोहित का बचपन से ही धर्म के प्रति लगाव था। यही कारण था कि, उसका दूसरे किसी काम में मन नहीं लगता था। पूजा-पाठ किए बिना वह पानी तक नहीं पीता था। वहीं उसने अब भगवान महावीर का मार्ग चुन लिया है। मोहित की मां बताती हैं कि उनके परिवार में यह तीसरी दीक्षा है। इससे पहले मोहित की दो बुआ जी भी दीक्षा ले चुकी हैं। वहीं अब मोहित संयम के साथ अपना जीवन बिताए और उसके संयम में कोई भी विघ्न ना आए ऐसी कामना हम भगवान से करते हैं। उधर, मोहित की बहन ने बताया कि, मोहित जब भी बाजार जाता था, उसके लिए कुछ ना कुछ लेकर आता था। मोहित की बहन भी मोहित के साथ बिताए बचपन के दिन याद करती है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में किसकी बनेगी सरकार, क्या दिव्य दरबार में बताएंगे पंडोखर सरकार?












Click it and Unblock the Notifications