3 खुराक वाली Zydus Cadila का रेट 1900 रुपए, दाम पर सरकार कर रही बात
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर: जायडस कैडिला की कोविड-19 वैक्सीन को जल्दी ही देश की टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार और जायडस कैडिला (Zydus Cadila) के बीच कोरोना वैक्सीन ZyCov-D के दाम निर्धारित करने को लेकर बातचीत हुई। फार्मा कंपनी ने अपनी तीन-खुराक वाली वैक्सीन के लिए 1,900 रुपए की कीमत का प्रस्ताव दिया है, जिसे 12 साल से अधिक उम्र वाले लोगों की दी जाएगी। 20 अगस्त को डीसीआई ने जायडस कैडिला की वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

कीमतों में कमी के लिए बातचीत जारी
हालांकि सरकार कीमतों में कमी के लिए बातचीत कर रही है और इस पर अंतिम फैसला इसी हफ्ते किए जाने की संभावना है। सरकार ने गुरुवार को कहा था कि जायडस कैडिला द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित दुनिया का पहली डीएनए आधारित नीडल फ्री कोरोना वैक्सीन को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में जल्द ही पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने तीन-खुराक के लिए करों सहित 1900 रुपए की कीमत का प्रस्ताव दिया है।
वैक्सीन जीरो, 28 और 56 दिनों में लगेगी
इंडियन एक्सप्रेस में छपि रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि ZyCoV-D की कीमत कोवैक्सीन और कोविशील्ड की तुलना में अलग-अलग होनी चाहिए, क्योंकि तीन-खुराक वाली वैक्सीन होने के अलावा वैक्सीन को लगाने के लिए एक नीडल फ्री जेट इंजेक्टर का उपयोग किया जाता है, जिसकी कीमत 30,000 रुपए है। उस जेट इंजेक्टर का उपयोग लगभग 20,000 खुराक देने के लिए किया जा सकता है। वैक्सीन जीरो, 28 और 56 दिनों में दी जानी है।
अब तक करीब तीन दौर की बैठक
सूत्रों के मुताबिक केंद्र और कंपनी के बीच अब तक करीब तीन दौर की बैठक हो चुकी है, आखिरी बैठक गुरुवार को हुई थी। इस बीच मंत्रालय टीकाकरण अभियान में ZyCoV-D को शुरू करने के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिशों का भी इंतजार कर रहा है और कॉमरेडिडिटी वाले 12-18 वर्ष की आयु वालों पर ध्यान केंद्रित करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications