केरल में जीका वायरस के मिले 14 मामले को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, निगरानी के लिए भेजी टीम
केरल में जीका वायरस के मिले 14 मामले को लेकर केंद्र सरकार सतर्क, निगरानी के लिए भेजी टीम
नई दिल्ली, 10 जुलाई: केरल में जीका वायरस के 14 केस सामने आने के बाद केंद्र सरकार सतर्क हो गई गई है। जीका वायरस की स्थिति पर निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने केरल में 6 लोगों की एक टीम भेजी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखने के लिए छह सदस्यीय टीम केरल भेजी है। टीम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वेक्टर जनित रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि स्थिति केंद्र सरकार की लगातार निगरानी में है। केरल में जीका वायरस का मामला तब सामने आया है, जब राज्य में पहले से ही कोरोना स्थिति कंट्रोल में नहीं है।

केरल में जीका वायरस के 14 मामले आए सामने
केरल में जीका के मामले 14 मामले हो गए हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी है। केरल में जीका वायरस से संक्रमित लोगों में से एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला भी है। जिसे जीका वायरस के संक्रमण के बारे में 07 जुलाई को पता चला था। ये राज्य में जीका वायरल का पहला मामला था।
Recommended Video
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि जीका के संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए योजना तैयार की गई है। मंत्री ने जिला चिकित्सा अधिकारियों (डीएमओ) की बैठक में कहा कि किसी भी गर्भवती महिला जिसको बुखार होने पर अपना परीक्षण जल्दी से करवाएं।
कैसे फैलता है जीका वायरस और इसके लक्षण
जीका वायरस एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। इसी मच्छर के काटने से डेंगू होता है। ये मच्छर दिन में काटते हैं। जीका वायरस में भी डेंगू के समान लक्षण होते हैं, बुखार, सिरदर्द, चकत्ते और जोड़ों का दर्द होना।
कोरोना के बढते मामलों को लेकर केंद्र ने इन 6 राज्यों में भेजी थी टीम
पिछले हफ्ते केरल,ओडिशा समेत ऐसे 6 राज्यों में केंद्र सरकार ने टीम भेजी थी, जहां से कोरोना के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम भेजी है।
केंद्र सरकार की ये टीमें वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानेंगे। ये टीम वहां के अधिकारियों से जानेंगे कि आखिर चूक कहां हो रही है और किन कमियों को दूर किया जा सकता है। टीम चल रही स्थानीय गतिविधियों मजबूत करने का काम करेगी और अगर कोई उसमें बाधा हो तो उसे दूर करने का भी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications