'आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है', कहीं आपके पास भी तो नहीं आया कोरियर कंपनी से फोन

इंटरनेट के ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने का एक नया जरिया खोज लिया है, जिसके बारे में जेरोधा के सीईओ नितिन कामत ने लोगों को आगाह किया है। उन्होंने अपने एक साथी के साथ घटी घटना के बारे में भी लोगों को बताया।

उन्होंने इस घटना को लेकर चार ट्वीट किए। कामत के मुताबिक FedEx, ब्लू डार्ट और अन्य कूरियर कंपनियों के नाम पर एक नया घोटाला सामने आया है, जिसके बारे में लोगों को जानना चाहिए।

courier

उनके एक साथी के पास एक फोन आया। दूसरी ओर से बोल रहे शख्स ने बताया कि वो FedEx नाम की कोरियर कंपनी से बोल रहा। पुलिस ने उनका एक पार्सल जब्त कर लिया है, क्योंकि उसमें ड्रग्स थी।

उनके साथी के पास एक कूरियर आने वाला था, ऐसे में वो घबरा गए। उसके बाद उनको एक शख्स ने वीडियो कॉल किया और उनको एक लेटर दिखाया, जो एकदम आधिकारिक लग रहा था। उसने पैकेज के बदले फंड ट्रांसफर करने की बात कही। साथ ही उनको अपनी अकाउंट की डिटेल भेजी।

खुद को कूरियर कंपनी का बताने वाले ठगों के पास उनके साथी का आधार नंबर और अन्य डिटेल थी। ऐसे में उनको लगा कि ये मामला सही है और उन्होंने पैसे भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।

कामत ने लोगों को सलाह दी कि अगर उनके पास किसी कूरियर कंपनी का फोन आता है, तो वो घबराएं नहीं। वो अपने वकील से बात करें। अगर वकील नहीं है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। अधिकांश मामले में ठग ऐसे लोगों को शिकार बनाते हैं, जो घबरा जाते हैं। ऐसे में निश्चिंत होकर पूरी पड़ताल करें।

डॉक्टर को लगा था करोड़ों का चूना
मई में दिल्ली से इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां ठगों ने डॉक्टर को शिकार बनाया। उन्होंने उनके पास फोन किया और बताया कि वो महाराष्ट्र नारकोटिक्स डिवीजन से बोल रहे। इसके बाद उनको झांसे में लेकर 4.47 करोड़ की ठगी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+