जायरा वसीम ने केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के ट्वीट पर दिया जबाव, हिजाब में महिलाएं सुंदर और आजाद हैंं
दंगल फिल्म में गीता का किरदार निभा चुकी बाल कलाकार जायरा वसीम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को निशाना बनाया है।
नई दिल्ली। दंगल फिल्म में गीता का किरदार निभा चुकी बाल कलाकार जायरा वसीम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को निशाना बनाया है। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने एक गुरूवार को इंडिया आर्ट फेस्ट का उद्घाटन किया था और उसमें एक फोटो को ट्वीट किया था। इस फोटो में एक महिला हिजाब में थी और दूसरी महिला पिजड़े में बंद थी। विजय गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि यह पेटिंग जायरा वसीम की कहानी जैसी है। पिंजरा तोड़ कर हमारी बेटियां बढ़ने लगी हैं आगे। हमारी बेटियों को और ज्यादा ताकत मिले।

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जायरा वसीम ने कहा कि सर सबसे पहले मैं आपका सम्मान करती हूं पर आपकी इस बात से मैं असहमत हूं। जायरा ने कहा कि मैं आपसे निवेदन करती हूं कि मुझे इस अभद्र चित्रण के साथ न जोड़ें। जायरा ने लिखा कि हिजाब में महिलाएं सुंदर और आजाद दोनों हैं। जहां तक इस तस्वीर के संग आपने मेरी कहानी को जोड़ा है तो यह पेटिंग मुझसे कही से भी नहीं जुड़ी हुई है। जायरा वसीम ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके अपना जवाब दिया। बाद में विजय गोयल ने अपने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जायरा वसीम ने उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाल लिया। साथ ही मैं इस बात से डर रहा हूं कि तुमने मेरी बात नहीं समझी। पर मैं फिर भी तुम्हे ऑल द बेस्ट कहूंगा और तुम्हारे काम की प्रशंसा करूंगा। उम्मीद करता हूं कि हम मिलेंगे और बात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications