सऊदी अरब में फंसी अपनी मां के भारत लौटने पर बेटी ने कहा- शुक्रिया सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। सऊदी अरब से भारत लौटी जैनाब बेगम की बेटी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की शुक्रिया अदा किया है। सऊदी अरब में पिछले 9 महीनों से यौन उत्पीड़न झेल रही जैनाब बेगम को भारतीय विदेश मंत्रालय की कोशिशों के बाद आखिरकार शुक्रवार को सुरक्षित भारत वापस बुला लिया गया। सऊदी अरब में फंसी जैनाब बेगम के भारत पहुंचने के बाद उनकी बेटी रुबीना बेगम ने भारतीय दूतावास को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मां के साथ वहां बहुत बूरा बर्ताव किया गया।

सऊदी से मां के वापस आने पर बेटी ने सुषमा का किया शुक्रिया

जैनाब बेगम 9 महीनों पहले नौकरी के लिए सऊदी अरब गई थी, जिसके बाद वो वहां यौन उत्पीड़न और हिंसा शिकार हुई। नौकरी के दौरान जैनाब को कई बार रॉड से पीटा गया। रुबीना ने कहा, 'वहां के कर्मचारियों ने मेरी मां को बहुत टॉर्चर किया और उसके साथ कई बार मारपीट करते हुए गलत बर्ताव भी किया। लेकिन अब वह वापस आ गई है। मैं सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।'

सऊदी अरब में अपने साथ हुए गलत बर्ताव को लेकर जैनाब ने कहा, 'मुझे पूरे दिन काम करना पड़ता था और उन्होंने मुझे सैलरी देना भी बंद कर दिया था। उन्होंने जिस तरह से मेरे साथ बूरा बर्ताव किया तो मैंने सैलरी की उम्मीद ही छोड़ी दी थी। वे मुझे धमकियां देते थे। मैंने कई बार आत्महत्या भी करने की कोशिश की। एक दिन तो मैंने जहर भी पी लिया था, लेकिन वे मुझे हॉस्पीटल भी नहीं ले गए।'

भारतीय दूतावास से संपर्क करने के बाद आखिरकार जैनाब 26 जनवरी को मुंबई पहुंची। उसके बाद जैनाब अपने गृह राज्य तेलंगाना पहुंची। हजारों भारतीय सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और वहां के लोगों द्वारा अक्सर बूरे बर्ताव और टॉर्चर की घटनाएं सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+