यजुवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने गर्मी गाने पर किया धमाकेदार डांस, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लोगों को उनके डांस करने का अंदाज खूब पसंद आता है। अब एक बार फिर उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है, जिसे देखकर लोग खुद को धनश्री के डांस की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

गर्मी गाने पर धनश्री ने किया डांस

गर्मी गाने पर धनश्री ने किया डांस

धनश्री का एक पुराना डांस वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोरा फतेही (Nora Fatehi) के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वायरल वीडियो में धनश्री को गर्मी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में उन्होंने संतरी रंग का टॉप पहना हुआ है। साथ में उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है। लोग धनश्री के इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बता रहे हैं कि उन्हें उनका ये डांस कैसा लग रहा है।

लाखों की संख्या में हैं फॉलोअर्स

लाखों की संख्या में हैं फॉलोअर्स

धनश्री की बात करें तो वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन वह अपने डांस की वजह से ज्यादा जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह एक कॉरियोग्राफर भी हैं। धनश्री के सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। धनश्री के इंस्टाग्राम पर करीब 17 लाख फॉलोअर्स हैं।

क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल से हुई सगाई

धनश्री और क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की हाल ही में सगाई हुई है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसके अलावा दोनों एक दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी अक्सर कमेंट करते रहते हैं। दोनों के साथ में कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यजुवेंद्र और धनश्री का रसोड़े में कौन था वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+