सामाजिक साधिकार यात्रा के नाम पर लोगों को धोखा दे रही YSRCP: डी पुरंदेश्वरी
आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने वाईएसआरसीपी सरकार में हुए भ्रष्टाचार का विरोध करने का संकल्प लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने जगन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में देवी देवताओं की मूर्तियां भी सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
सीएम जगन सरकार पर बीजेपी प्रमख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, इस हफ्ते सोमवार को भाजपा राज्य इकाई की कार्यकारी समिति की बैठक हुई। जिसमें जगन सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि सीएम का रवैया विनाशकारी, भ्रष्ट और विध्वंसक है। उनके शासनकाल में मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। देवताओं की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जाता है।

बैठक के बाद डी पुरंदेश्वर ने ऐलान किया कि बीजेपी 10 वर्षों के शासन के दौरान किए गए कार्यों को लेकर भारत संकल्प यात्रा निकाल रही है। जिसके तहत तीन रथ राज्य के प्रत्येक मंडल का दौरा करेंगे। डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा एनडीए में अपने साथी जन सेना पार्टी का सम्मान करती है। पार्टी जन सेना के साथ मिलकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में जेएसपी के साथ गठबंधन पर फैसला चुनाव से ठीक पहले लिया जाएगा, जैसा कि उन्होंने तेलंगाना में किया था।
वहीं सीएम जगन के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सभी जातियों को समान न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि वाईएसआरसीपी नेता सामाजिक साधिकार यात्रा के नाम पर जनता को धोखा दे रहे हैं। सीएम जगन सरकार राज्य में सूखे के प्रति लापरवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दूसरे धर्म के व्यक्ति को टीटीडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो कि धार्मिक ट्रस्ट के राजस्व को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications