आंध्र प्रदेश: YSRC ने TDP के आरोपों का बताया निराधार, शराब और जीपीएफ के पैसे की निकासी पर दिया ये जवाब

आंध्र प्रदेश में इन दिनों सत्तारूढ़ वाईएसआरसी और विपक्षी टीडीपी के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। एक दूसरे पर दोनों पार्टी लगातार हमलावर हैं।

विजयवाड़ा, 01 जुलाई : आंध्र प्रदेश में इन दिनों सत्तारूढ़ वाईएसआरसी और विपक्षी टीडीपी के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। एक दूसरे पर दोनों पार्टी लगातार हमलावर हैं। इस बीच विपक्षी पार्टी टीडीपी ने जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने शराब से लेकर सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ के पैसे की निकासी के विभिन्न मुद्दों पर सत्तारूढ़ सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी

इसके बाद वाईएसआरसी महासचिव और सार्वजनिक मामलों के सरकारी सलाहकार सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू लगातार वाईएसआरसी शासन के खिलाफ निराधार आरोपों का सहारा लेते रहते हैं। साथ ही सरकार की अनुचित आलोचना कर रहे हैं।

यह कोई चिटफंड नहीं

सज्जला रेड्डी ने हाल ही में सरकार के खिलाफ टीडीपी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्वाइंट-टु-प्वाइंट स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि किसी भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के जीपीएफ खातों से 800 करोड़ रुपये कैसे निकाले जा सकते हैं। यह कोई चिटफंड कंपनी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी जिसके कारण खातों से पैसे निकाले गए। सरकारी सलाहकार ने कहा कि इस मामले को टीडीपी द्वारा हाईलाइट किया जा रहा है। जबकि यह बहुत सामान्य घटना है। सज्जला ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि टीडीपी ने झूठे प्रचार का सहारा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+