YSRC Bus Yatra: मंत्री मेरुगु नागार्जुन बोले- आंध्र प्रदेश की GDP में 50 प्रतिशत की वृद्धि
आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी की सामाजिक साधिकार बस यात्रा के जरिए जगन सरकार के कार्यों से जनता को अवगत करा रही है। ओंगोल में पार्टी की ओर से आयोजित एक आउटरीच कार्यक्रम एक अलग तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें 21 झांकियों का एक भव्य जुलूस निकला।
वाईएसआरसी की ओंगोल में सामाजिक साधिकार बस यात्रा में वाईएसआरसी के कई दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत एक जनसभा भी आयोजिक की गई, जिसमें समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने कहा कि जगन सरकार ने राज्य के सभी समुदायों और राज्य के विकास बीच सही तरीके से संतुलन स्थापित किया। उन्होंने दावा किया कि आरबीआई की ओर जारी डेवलपमेंट इंडेक्स से ये बात साफ हो जाती है।

वाईएसआरसी की ओर से इस हफ्ते बुधवार को ओंगोल में 21 झांकियों का एक भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें पिछड़ी जातियों और उनसे संबंधित व्यवसायों को प्रदर्शित किया गया। झांकियों के बाद पार्टी की ओर से एक सभा भी आयोजित की गई।
इस दौरान एक लोगों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार ने हाशिए पर रहने वाले समुदायों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास के बीच सही संतुलन अपनाया है। यह संतुलन आरबीआई द्वारा हाल ही में जारी विकास सूचकांकों में स्पष्ट है। उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 50% की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है, जो मार्च 2019 में 8.7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 13.17 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस पर्याप्त वृद्धि ने राज्य को देश में 16वें से चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है।"
कार्यक्रम में पहुंचे नगर प्रशासन मंत्री ए सुरेश ने सीएम जगन के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की वैश्विक स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शुरूआत स्वयंसेवी प्रणाली समेत कई बड़े कदम उठाए गए। वहीं मंत्री ने जातिगत जनगणना को लेकर भी कई दावे किए। ए सुरेश ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने जातिगत जनगणना के व्यापक लाभ को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इससे सामाजिक तानाबाना मजबूत होने के साथ ही विकास गति मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications