YSR कांग्रेस नेता विवेकानंद रेड्डी की चाकू से गोदकर की गई थी हत्या, फोरेंसिक रिपोर्टों में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या कर दी गई थी। फोरेंसिक रिपोर्टों में इसकी पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट बताती है कि विवेकानंद रेड्डी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। एक प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर सात चाकू के घाव मिले हैं। वाईएसआरसीपी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्षों में कहा गया है कि वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके शरीर पर किसी नुकीली चीज से सात वार किए गए थे।

YSR Congress leader Vivekananda Reddy was stabbed to death, confirms forensic report

कडप्पा के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया, हमने एएसपी ऑपरेशन की अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया है। जो टीम का नेतृत्व करेंगे और हत्या की जांच करेंगे। हमने उंगलियों के निशान और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ित के सिर और दाहिने हाथ पर सात गहरे घाव हैं। पुलिस के अनुसार, टीम हत्या के पीछे की मंशा को जानने की कोशिश कर रही है और गवाहों की जांच की जा रही है। एसआईटी यह भी देख रही है कि विवेकानंद रेड्डी अपनी मौत से 24 घंटे पहले क्या कर रहे थे। वे उन घटनाओं के अनुक्रम को फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके कारण वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या हुई है।

विजय साई रेड्डी सीएम चंद्रबाबू नायडू पर लगााृया हत्या का आरोप

इस मामले पर वाईएसआर कांग्रेस नेता विजय साई रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू पर आरोप लगाते हुए कहा कि, चंद्रबाबू नायडू हत्या की राजनीति में विश्वास करते हैं। हमारा मानना है कि चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे और आदिनारायण रेड्डी का इस हत्या में हाथ है। हम निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग करते हैं। वही इस मामले पर सीएम नायडू ने कहा कि, सबूत मिटाना निश्चित रूप से एक अपराध है। अब वे (वाईएसआर कांग्रेस) सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सीबीआई को केस दिया गया तो केंद्र उन्हें बचा लेगा। अगर राज्य की पुलिस ने जांच करेगी तो अपराधी पकड़े जाएंगे।

बता दें कि, विवेकानंद रेड्डी (68) को गुरुवार को अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उनके निजी सहायक कृष्णा रेड्डी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की थी। बताया जा रहा है कि, विवेकानंद रेड्डी गुरुवार को मयदुकुरु विधानसभा क्षेत्र में वाईएसआरसी उम्मीदवार एस रघुरामी रेड्डी के लिए एक चुनाव अभियान करके घर लौटे थे। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उन्हें निजी सहायक ने वॉश रूम में मृत पाया गया था।

वह अपने पुलिवेंदुला घर में अकेले रह रहे थे और उनकी पत्नी अपनी बेटी और दामाद के साथ अमेरिका में थीं।विवेकानंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटी है। उनकी बेटी सुनिथा अमेरिका में चिकित्सक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+