कौन हैं YouTuber Pedro Mota? जिनके साथ बेंगलुरू में हुई बदसलूकी

डच ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर Pedro Mota के साथ बेंगलुरू दुकानदार ने बदलसलूकी की और मारपीट की। जानिए कौन हैं ये?

भारत जहां अतिथि देवों भव: यानी अतिथि भगवान के समान होते हैं, ये मान्‍यता है उसी देश के सबसे विकसित और शिक्षित शहरों में से एक बेंगलुरू की इमेज को एक दुकानदार ने दागदार कर दिया।

बेंगलुरू की सबसे पुरानी बाजारों में शुमार चिकपेट मार्केंट में एक विदेशी पर्यटक के साथ एक दुकानदार ने हाथापाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बेंगलुरू के दुकानदार ने जिस विदेशी ब्लॉगर के साथ हाथापाई और बदसलूकी की आइए जानते हैं कौन हैं?

Pedro Mota

पहले बता दें बेंगलुरू के चिकपेट बाजार में नीदरलैंड के एक ब्लॉगर के साथ दुकानदार ने हाथापाई की जब वो मार्केट में वीडियो शूट कर रहा था। दुकानदार ने जब विदेशी ब्लॉगर के साथ हाथापाई कर रहा था तब वीडियो शूट में ये सारी घटना रिकार्ड हो गई। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई और बेंगलुरू पुलिस ने नवाब हयात शरीफ नाम के उस दुकानदार को अरेस्‍ट कर लिया है।

YouTuber Pedro Mota कौन हैं

दुकानदार ने जिस विदेशी ब्लॉगर के साथ हाथापाई की वो कोई मामूली यूट्यूबर नहीं है। YouTuber Pedro Mota एक डच नागरिक, जो पूरे भारत में यात्रा पर निकले हैं। पेट्रो के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पेड्रो मोटा के 78.1 हजार सब्सक्राइबर्स है।

पूरे भारत का करेंगे भ्रमण

पेड्रो मोता ने अपने अपने यूट्यूब चैनल पर 271 वीडियोज शेयर किए हैं। वर्तमान समय में भारत अपने यू्ट्यूब चैनल के लिए शूटिंग करने के लिए आए हैं। पेड्रो मोता ट्रैवेल ब्लॉगर हैं।

बाइक पर ही करते हैं पूरी यात्रा

होंडा मोटरसाइकिल पर पेड्रो मोता दुनिया भर में ट्रैवेट करते हैं और अपने यू्ट्यूब के लिए वीडियो शूट करते हैं। पहाड़, बर्फ, कीचड़ भरा रास्‍ता हो या पथरीली सड़क रह जगह ये यूट्यूबर अपनी बाइक से ही जाते हैं और अपने एडवेंचरस ट्रिप के वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों को इंटरटेन करते हैं।

जानें यूट्यूबर के साथ बेंगलुरू में क्‍या हुआ?

बेंगलुरू के चिकपेट में लगने वाले साप्ताहिक 'चोर बाजार' का ये मामला है। जहां पर एक दुकानदार ने वीडियो बना रहे पेड्रो से हाथपाई करते हुए बदसलूकी की। एक वीडियो ब्लॉग की शूटिंग के लिए पेड्रो बाजार में पहुंचे थे। YouTuber जब सेल्फी वीडियो शूट करते हुए मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते हैं तो एक दुकानदार ने रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताया और उसका हाथ पकड़ लेता है। यू ट्यूबर ने प्‍लीज कहकर दुकानदार से हाथ छोड़ने की रिकवेस्‍ट की।

पुलिस ने दुकानदार को किया अरेस्‍ट

हालांकि कुछ सेकंड के भीतर खुद को दुकानदार से छु‍ड़ाने में कामयाब हो जाता है और वहां से जान बचाकर भाग लिकलता है। इस घटना के लगभग एक महीने बााद पुलिस ने आरोपी दुकानदार नवाब हयात शरीफ़ के खिलाफ कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 92 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+