'ध्रुव राठी के फैंस ने हमला किया, डेटा चोरी की', You Tuber करोलिना गोस्वामी और उनके पति ने लगाया बड़ा आरोप

YouTuber Karolina Goswami and Dhruv Rathee Controversy: विदेशी यूट्यूबर करोलिना गोस्वामी और उनके पति अनुराग गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी के फैंस ने जर्मनी और फ्रांस में उन पर हमला किया है।

अपने यूट्यूब चैनल इंडिया इन डिटेल्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में करोलिना गोस्वामी और उनके पति अनुराग गोस्वामी ने कहा कि ध्रुव राठी के फैंस ने बर्लिन और पेरिस में उन पर हमला किया, उनकी कार में तोड़फोड़ की और कुछ डिवाइस और डेटा भी चोरी करके ले गए। (वीडियो नीचे है...)

YouTuber Karolina Goswami and Dhruv Rathee Controversy

करोलिना गोस्वामी के पति अनुरोग बोले- पहली घटना बर्लिन में हुई

करोलिना गोस्वामी और उनके पति अनुराग गोस्वामी दोनों यूट्यूबर हैं। अनुराग गोस्वामी भारतीय मूल के हैं, उन्होंने कुछ साल पहले ही करोलिना गोस्वामी से शादी की थी। दोनों के बच्चे भी हैं।

अनुराग ने कहा कि पहली घटना बर्लिन में हुई जब वे बच्ची अरिहा के पिता से मिलने गए थे, जिन्हें जर्मन अधिकारी अपने साथ ले गए थे। भावेश शाह से मिलने के बाद वे कुछ खाने के लिए बाहर गए, जहां उनकी मुलाकात अपने एक फैंस से हुई। इसके बाद वे ब्रांडेबग गेट इलाके में गए जहां करोलिना को एक वीडियो शूट करना था। उनके बच्चे भेविन और मिलन भी उनके साथ थे।

अनुराग ने कहा कि, समस्या तब शुरू हुई जब करोलिना वीडियो शूट कर रही थीं, तभी ध्रुव राठी के फैंस सामने आ गए और चिल्ला-चिल्लाकर उन्हें धमकियां देने लगे।

वे कथित तौर पर करोलिना गोस्वामी पर चिल्लाए और कहा कि, 'ध्रुव राठी तुम्हें बर्बाद कर देंगे, हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।' चूंकि करोलिना और अनुराग के बच्चे उनके साथ थे, इसलिए उन लोगों ने ध्रुव राठी के प्रशंसकों का सामना न करने का फैसला किया और वहां से चले गए।

दूसरी घटना पेरिस में हुई

कुछ दिनों के बाद पेरिस में करोलिना और अनुराग का फिर से ध्रुव राठी के फैंस से सामना करना पड़ा, जहां उनकी कार तोड़ दी गई थी। उन्होंने टूटी खिड़कियों वाली कार का वीडियो साझा किया, जो एइफेल टॉवर के पास हुई थी।

जब अनुराग कार के पास पहुंचे, तो हमलावरों ने करोलिना को यह कहकर गाली देना शुरू कर दिया, "तुम्हारा 'बी...'ध्रुव राठी पर वीडियो बनाती है"। अनुराग गोस्वामी ने कहा कि वह उनका सामना करना चाहते थे, लेकिन वे चले गए।

उन्होंने कहा कि बिल्ट-इन स्टोरेज वाले एक माइक्रोफोन को छोड़कर कार में रखी सभी कीमती चीजें वहीं थीं, जिसका मतलब है कि उन्होंने माइक के साथ-साथ डेटा भी चुरा लिया।

पुलिस तक पहुंची बात!

गोस्वामियों ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अनुराग ने कहा कि शुरुआत में भाषा संबंधी दिक्कतों का सामना करने के बाद भी वे मामला दर्ज करने में सफल रहे।

अनुराग गोस्वामी ने कहा कि कुछ दिन पहले बेल्जियम में यूरोपीय संसद का दौरा करने के बाद कैरोलिना ने ध्रुव राठी के खिलाफ एक वीडियो बनाया था, उस वक्त से ही उनके और उनके परिवार पर हमला हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ''ध्रुव राठी, मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि मेरी पत्नी कैरोलिना ने दर्शकों को आपके झूठ से बचाने के लिए आपके वीडियो का सच बताकर आपके फेक कंटेंट का पर्दाफाश किया था। जिसकी वजह से आप और आपके समर्थक ऐसा कर रहे हैं, क्या वह इसकी हकदार है? क्या हम इसके लायक हैं? ध्रुव राठी, क्यों? मुझसे सीधे बात करो, मैं मैन टू मैन बात करने के लिए तैयार हूं, मैं इसके लिए तैयार हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+