एक साथ मां बनने जा रही दोनों पत्नियां, फिर भी तीन बच्चों के बाप बनने वाले हैं अरमान मलिक, फैंस ने पूछा कैसे?

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में तीसरी शादी को लेकर वे खूब सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, बाद में इसकी सच्चाई भी सामने आ गई। अब अरमान मलिक एक साथ तीन बच्चों के पिता बनेंगे।

Armaan Malik

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले एक्टर अपनी दो पत्नियों और फिर दोनों पत्नियों के एक-साथ प्रेग्नेंट होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अरमान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। अरमान जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों के साथ वे फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन पहले से ही अपनी दो बीवियों को लेकर चर्चा में रहने वाले अरमान अब तीसरी औरत को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि अरमान दो नहीं बल्कि तीन-तीन बच्चों के बाप बनने वाले हैं।

एक साथ प्रेग्नेंट हुईं दोनों पत्नियां

एक साथ प्रेग्नेंट हुईं दोनों पत्नियां

अरमान मलिक की दो पत्निया हैं- पहली कृतिका और दूसरी पायल। पहले ही अपनी दो शादियों को लेकर अरमान को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो तीनों को खूब प्यार देते हैं। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में जब दोनों की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी, तो जमकर बवाल हुआ था। लोग कहने लगे कि पहले तो दो शादी और इसके बाद पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट भी हो गईं।

तीसरी औरत को लेकर मचा था बवाल

तीसरी औरत को लेकर मचा था बवाल

हालांकि, इस बीच खबरें ये भी आई थीं कि अरमान मलिक का किसी तीसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा है। तभी अरमान मलिक की शादी की खबरें भी उड़ने लगीं। इस बीच एक और खबर है कि अरमान मलिक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बच्चों के बाप बनने वाले हैं। ये खबर सुनकर फैंस काफी हैरान हैं। अरमान वैसे ही अपने फैंस को समय-समय पर शॉक देते रहते हैं। ऐसे में ये खबर जानने के बाद फैंस सदमे में हैं।

एक साथ तीन बच्चों के बनेंगे पिता

एक साथ तीन बच्चों के बनेंगे पिता

चलिये अब आपको बताते हैं कि अरमान के तीसरे बच्चे के पीछे की सच्चाई क्या है। दरअसल, अरमान का तीसरा बच्चा किसी तीसरी पत्नी से नहीं, बल्कि उन्हीं की एक पत्नी से होने वाला है। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां मां बनने वाली हैं। और एक पत्नी के जुड़वा बच्चे होने वाले हैं। ऐसे में अरमान तीन बच्चों के पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अरमान मलिक का पहले से ही एक बेटा है। ऐसे में दोनों बीवियों से बच्चे होने के बाद अरमान 4 बच्चों के पिता बन जाएंगे।

पत्नियों के उड़े होश

पत्नियों के उड़े होश

अगर तीसरी औरत या तीन बच्चों को लेकर आपके दिमाग में भी कुछ गलत खयाल आ गए, तो चलिये आपको इन सब बातों के पीछे की सच्चाई बताते हैं। दरअसल, अरमान मलिक की तीसरी शादी में कोई सच्चाई नहीं है। किसी लड़की के साथ घर में वरमाला डालकर पहुंचे अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों के साथ प्रैंक कर रहे थे। जब अरमान की पत्नियों को उनकी नई शादी के बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए।

एक्टर ने किया था प्रैंक

एक्टर ने किया था प्रैंक

इसके बाद उनकी पहली पत्नी पायल की जब तबीयत खराब होने लगी, तो उन्होंने बताया कि वे बस प्रैंक कर रहे थे। उन्होंने घर में कैमरा लगाकर रखे हुए हैं। इतना सुनकर दोनों बीवियों की जान में जान आई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी ये जानकर खुश हैं कि अरमान ने तीसरी शादी नहीं की, बल्कि ये सिर्फ एक प्रैंक था।

Recommended Video

    Armaan Malik ने की तीसरी शादी?, Payal Malik और Kritika Malik के उड़े होश, जानिए सच्चाई | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+