Agastya Chauhan: यूट्यूबर अगस्त्य चौहान को पता था कि उनका हेलमेट ठीक से फिट नहीं हो रहा फिर भी...
You Tuber Agastya Chauhan: महशूर यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की मौत अब एक मिस्ट्री बनती जा रही है। अलीगढ़ पुलिस का कहना है कि यह हादसा है लेकिन परिवार का आरोप है कि ये एक हिंट एंड रन का केस है।

You Tuber Agastya Chauhan: यूट्यूबर और बाइक राइडर 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान का यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मई 2023 को रोड एक्सीडेंट में मौत हुई। अगस्त्य चौहान का एक्सीडेंट उस वक्त होता है जब वह देहरादून से दिल्ली के लिए बाइक राइड कर रहा था और बाइक की स्पीड 300 किमी प्रति घंटा थी। अब घटना की जांच करने वाली अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।
अलीगढ़ पुलिस ने शनिवार (6 मई) को 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान के हेलमेट कैमरे से कैप्चर की गई पांच मिनट की लंबी फुटेज जारी की है। इस फूटेज के जरिए पुलिस को पता चला है कि अगस्त्य चौहान का हेलमेट उनके सिर में सही से फिट नहीं बैठ रहा था। अगस्त्य चौहान अपने वीडियो में बार-बार हेलमेट सही से फिट नहीं है, इसका जिक्र कर रहे थे।
फुटेज में अगस्त्य चौहान को यमुना एक्सप्रेसवे पर 294 किमी प्रति घंटे की गति से अपनी कावासाकी निंजा बाइक की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। जबकि पूरे वीडियो में अगस्त्य चौहान अपने दोस्त आमिर मजीद के साथ ब्लूटूथ ईयरबड्स के माध्यम से बातचीत कर रहा है।
वीडियो रिकॉर्डिंग से यह भी पता चलता है कि अगस्त्य चौहान ने अपने हेलमेट की क्वालिटी के बारे में चिंता व्यक्त की थी, जिसमें कहा गया था कि अगर वह बहुत तेजी से राइड करता है तो हेलमेट निकल सकता है।

अलीगढ़ एसपी (ग्रामीण) पलाश बंसल ने कहा, "प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि अगस्त्य चौहान की मौत ओवरस्पीडिंग के कारण हुई। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में शनिवार 6 मई शाम तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
एक पारिवारिक मित्र देवांश दीप ने कहा, "परिवार ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं की है क्योंकि वे अभी भी सब कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि कैसे क्या हुआ है। हालांकि वे पूरे मामले की उचित जांच चाहते हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि उनका बेटा बहुत सेफ तरीके से ड्राविंग करता था।''
चौहान के एक अन्य दोस्त ने दावा किया था कि उसकी मौत "वास्तव में हिट एंड रन केस" है और उसे पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अगस्त्य चौहान पर इस साल की शुरुआत में देहरादून पुलिस द्वारा शहर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने के लिए भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अगस्त्य चौहान देहरादून ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपने स्टंट के साथ सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले 12 ब्लॉगर्स में से एक थे। अधिकारियों के अनुसार, बार-बार की चेतावनी के बावजूद, अगस्त्य चौहान ने लापरवाह ड्राइविंग और स्टंट करना जारी रखा था।
यूट्यूबर अगस्त्य चौहान का यूट्यूब चैनल PRO RIDER 1000 है। जिसके 1.39 मिलियिन सब्सक्राइबर हैं। अगस्त चौहान 03 मई को देहरादून से दिल्ली के लिए निकला था। यमुना एक्सप्रेसवे पर 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने की कोशिश में बाइक डिवाइडर से टकराई गई और वहीं मौके पर अगस्त चौहान की मौत हो गई। उनका हेलमेट भी उनके सिर की रक्षा करने में विफल रहा। खबरों के मुताबिक, हेलमेट खुद ही टूट गया था।












Click it and Unblock the Notifications