Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'फरमानी नाज को समझाओ नहीं तो...', हर-हर शंभू गाने वाली 'मुस्लिम महिला' को लेकर नहीं थम रहा विवाद

'फरमानी नाज को समझाओ नहीं तो...', हर-हर शंभू गाने वाली 'मुस्लिम महिला' को लेकर नहीं थम रहा विवाद

नई दिल्ली, 05 अगस्त: सोशल मीडिया पर सिंगर फरमानी नाज को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हर-हर शंभू गाने वाली 'मुस्लिम महिला' फरमानी नाज को कई मुस्लिम कट्टरपंथियों की धमकी मिली है। ये मामला अभी थमा भी नहीं था कि यूट्यूब सिंगर और मिमिक्री आर्टिस्ट आशू बच्चन और उनके पार्टनर शिराज को भी धमकियां मिलने लगी हैं। बता दें कि आशू बच्चन वही शख्सहैं जिन्होंने तीन साल पहले फरमानी का सिंगिंग वीडियो अपने चैनल पर शेयर किया था, जिसके बाद फरमानी इतनी फेमस हुई थीं।

Recommended Video

    Singer Farmani Naaz को CM Yogi के जनता दरबार में भी नहीं मिला इंसाफ | वनइंडिया हिंदी | *News
    फरमानी को लेकर आशू बच्चन को मिल रही धमकियां

    फरमानी को लेकर आशू बच्चन को मिल रही धमकियां

    आशू बच्चन भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं, उनका चैनल हैं 'शिराज आशू बच्चन' के नाम से है। हाल ही में आशू बच्चन ने अपने चैनल पर एक नया ब्लॉग शेयर किया है, जिसपर उन्हें धमकी मिलने की बात सामने आई है। आज तक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शिराज और आशू बच्चन को बीते कुछ दिनों से धमकियां मिल रही हैं। आशू बच्चन के ब्लॉग में लोग लिख रहे हैं कि अगर उन्होंने फरमानी नाज को नहीं समझाया तो बुरा हाल कर देंगे।

    'मैं और फरमानी अब साथ काम नहीं करते हैं...'

    'मैं और फरमानी अब साथ काम नहीं करते हैं...'

    आशू बच्चन ने बताया कि उन्हें धमकी में लोग लिख रहे हैं, ''अगर तुमने फरमानी नाज को नहीं समझाया तो हम तुम्हारा और फरमानी, दोनों का बुरा हाल कर देंगे।'' लोगों को अभी भी लग रहा है कि आशू बच्चन और फरमानी नाज एक साथ काम कर रहे हैं। हालांकि धमकियों के बाद आशू बच्चन ने साफ किया है कि वे और फरमानी अब साथ में काम नहीं कर रहे हैं। हम दोनों अब अलग-अलग काम करते हैं।

    'भविष्य में जो कुछ भी हो, हमारा नाम न जोड़ें..'

    'भविष्य में जो कुछ भी हो, हमारा नाम न जोड़ें..'

    आशू बच्चन ने कहा कि हमने अपना चैनल भी अलग-अलग खोल लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में जो भी कुछ हो हमारा नाम फरमानी के साथ ना जोड़ें। हालांकि आशू बच्चन और शिराज ने फरमानी के 'हर हर शंभू' गाने की तारीफ भी की है। हालांकि आशू बच्चन और शिराज ने गाली-गलौच कमेंट करने वालों को सतर्क रहने को भी कहा है।

     'फतवा जारी करने वाले कहां थे जब फरमानी भटक रही थीं...'

    'फतवा जारी करने वाले कहां थे जब फरमानी भटक रही थीं...'

    फरमानी नाज का समर्थन करते हुए आशू बच्चन और शिराज ने कहा कि उन्होंने अच्छा गाना गाया है, संगीत को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, फतवा, जारी करने वाले लोग तब कहां थे जब फरमानी भटक रही थीं। हमें गर्व है कि हमने फरमानी के साथ काम किया है। हमारी लोगों से विनती है कि फरमानी और हमारे साथ अपशब्द का इस्तेमाल ना करें।'

    विवादों के बीच फरमानी ने गाया नज्म

    विवादों के बीच फरमानी ने गाया नज्म

    हर-हर शंभू गाने के बीच फरमानी नाज ने अपने फैंस का दिल जीतने के लिए अब एक नज्म गाया है। फरमानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नज्म गाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। ये नज्म है, "कोई नबी नहीं मेरे सरकार की तरह"। फरमानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+