'पहलवानों के मुद्दे पर ध्यान दो', यूथ कांग्रेस ने सचिन के घर के बाहर लगाया पोस्टर, पुलिस ने हटाया
Sachin Tendulkar Poster: पहलवानों के धरने को लेकर यूथ कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर पोस्टर लगाया, जिसमें उनसे पहलवानों के मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की गई।

Wrestlers Protest: देश में ओलंपियन पहलवानों के धरने का मुद्दा गर्माया हुआ है। 28 मई को हुई दिल्ली पुलिस की कठोर कार्रवाई से आहत पहलवान अपने मेडल तक गंगा में बहाने के लिए हरिद्वार पहुंच गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की है। ऐसे में पहलवानों का समर्थन करने के लिए दिग्गज क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया।
देश के पहलवान पिछले एक महीने से कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यौन शोषण के आरोपों के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने 28 मार्च को जंतर-मंतर से नए संसद भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।
सचिन के घर के बाहर लगा पोस्टर
पहलवानों के समर्थन में कई खिलाड़ी खुलकर सामने आ चुके हैं। नीरज चोपड़ा से लेकर अनिल कुंबले तक ने रेसलर्स के समर्थन में ट्वीट किया है। साथ ही उनकी हिरासत का विरोध दिया। इस बीच अब सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर यूथ कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर पहलवानों का समर्थन करने का दबाव बनाया है।
Recommended Video
'पहलवानों के मुद्दे पर ध्यान दो'
मुंबई यूथ कांग्रेस ने बांद्रा वेस्ट पेरी क्रॉस रोड पर सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें पहलवानों के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा गया। यूथ कांग्रेस ने पोस्टर में पहलवानों के मुद्दे पर ध्यान देते हुए समर्थन देने की अपील की गई है। हालांकि जैसे ही यह मामला पुलिस की नजर में आया पोस्टर को तुरंत हटा दिया गया है।
अनिल कुंबले- नीरज चोपड़ा का सपोर्ट
पहलवानों से दिल्ली पुलिस की बदसलूकी के बाद दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने ट्वीट करते हुए कहा,"'28 मई को हमारे पहलवानों के साथ जो हाथापाई हुई, उसे सुनकर काफी निराश हूं। हर चीज उचित बातचीत से सुलझाई जा सकती है। इस मुद्दे के जल्द हल निकलने की उम्मीद करता हूं।"
वहीं टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया। नीरज चोपड़ा ने पहलवान साक्षी मलिक के वीडियो को टैग करते हुए लिखा, 'यह वीडियो मुझे दुखी करता है। इससे निपटने का एक बेहतर तरीका होना चाहिए थे।'
इसके ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, भारत के सबसे सफल फुटबॉलर सुनील छेत्री और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी पहलवानों के खिलाफ कार्रवाई की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications