मरने से पहले राहुल गांधी को कुछ बताना चाहते थे भय्यूजी महाराज: कांग्रेस नेता
Recommended Video

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश के आध्यात्मिक भय्यू महाराज की मौत को एक महीना बीतने के बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव के एक बयान ने सनसनी फैला दी है। केश चंद यादव ने कहा कि भय्यू महाराज आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच होने चाहिए। साथ ही उन्होने दावा किया कि हाई प्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु मरने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें कुछ बताना चाहते थे।

युवा नेता ने किया दावा
युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि,' मुझे एक मित्र ने बताया है कि आत्महत्या से कुछ ही दिन पहले भय्यू महाराज ने उसके सामने इच्छा जतायी थी कि वह राहुल गांधी से मिलकर उन्हें कुछ बताना चाहते हैं।" हालांकि मित्र कौन है इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।

मरने से पहले राहुल गांधी को कुछ बताने चाहते थे भय्यू महाराज- केशव चंद
केशव चंद ने कहा कि, "भय्यू महाराज की खुदकुशी कई तरह के संदेह को जन्म देती है। इस मामले की सीबीआई या किसी अन्य उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच होनी चाहिए। अचानक ऐसा क्या हो गया था कि दुनिया को सही रास्ता दिखाकर उनका तनाव खत्म करने वाले भय्यू महाराज को खुद जान देनी पड़ी। बता दें, भय्यू महाराज (50) ने इंदौर में अपने बाइपास रोड स्थित बंगले में 12 जून को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पिछले महीने कर ली थी आत्महत्या
बता दें कि मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल संत भय्यूजी महाराज ने पिछले महीने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। देश की सियासत में अच्छा-खासा दखल रखने वाले 50 वर्षीय भय्यूजी महाराज अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। जब उनकी मौत की खबर आई तो राजनीतिक गलियारों में भी सन्नाटा पसर गया है।












Click it and Unblock the Notifications