आप भी लेते हैं खुद से Antibiotics, लापरवाही रही तो दस्त-बुखार भी नहीं होंगे ठीक, इतने सालों में ये दवाई फेल
डॉक्टरों का कहना है कि लोग बिना सोचे समझे एंटीबॉयोटिक्स ले लेते हैं। जबकि यह बीमारी वायरल की होती है और लोग बैक्टीरिया को मारने वाली दवाई खा लेते हैं। इससे शरीर को भारी नुकसान पहुंचता है।

Antibiotics: इन दिनों एंटीबॉयोटिक्स को धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग बिना डॉक्टर की सलाह से इस दवाई का यूज करने लग जाते हैं। अगर आप इस प्रकार से एंटीबॉयोटिक्स लेते हैं तो समय रहते सावधान हो जाइए। इससे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अत्यधिक दिनों से एंटीबॉयोटिक्स लेने पर जानें भी जा सकती हैं। इस मामले पर NCBI (National Center for Biotechnology Information) की रिपोर्ट लोगों को डराती है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर आप बिना डॉक्टर की सहमति से एंटीबॉयोटिक्स लेते हैं तो कुछ सालों बाद ये दवाई काम करना बिल्कुल छोड़ देगी। एंटीबॉयोटिक्स बेअसर हो जाएगी।
25 सालों में एंटीबॉयोटिक्स बेअसर
विशेषज्ञों का कहना है कि एंटीबॉयोटिक्स का अधिक इस्तेमाल करने से यह बैक्टीरिया को सुपरबग में डाल देता है। जिसके चलते इन बैक्टीरिया पर किसी भी दवाई का प्रभाव खत्म हो जात है। यह बैक्टीरिया बाद में बहुत खतरनाक हो जाता है। लोगों को इससे जान भी जा सकती है। डॉक्टरों ने चेताया है कि अगर खुद से एंटीबॉयोटिक्स ले रहे हैं और लंबे समय तक ले रहे हैं तो अगले 25 सालों में ये दवाइंया बेअसर हो जाएंगी। इस बैक्टीरिया को फिर कोई दवाई रोक नहीं सकती है।
सर्दी-जुकाम का न करें खुद से इलाज
विशेषज्ञों ने ये भी कहा है कि एंटीबॉयोटिक्स का अधिक इस्तेमाल करने से सर्दी-बुखार जैसे रोग ठीक नहीं होंगे। इसके जो बैक्टीरिया है, वह कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। अगर ये स्थिति रही तो आने वाले 25 सालों में इससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग समझ नहीं पाते हैं कि कब एंटीबॉयोटिक्स लेना चाहिए। लोगों को वायरस की बीमारी होती है पर ले रहे एंटीबॉयोटिक्स होते हैं। इससे गुड बैक्टीरिया मर जाता है, जो शरीर के लिए काफी नुकसान पहुंचाता है।
गुड बैक्टीरिया को मरने से बचाएं
Recommended Video

लोगों को यह समझना होगा कि हम एंटीबॉयोटिक्स किस बीमारी के लिए ले रहे हैं। जब हमें वायरल की दिक्कत होती है तो एंटीबॉयोटिक काम नहीं करता है। अक्सर लोग सर्दी जुकाम के मामले में एंटीबॉयोटिक ले लेते हैं, जबकि ये वायरल इंफेक्शन होता है, यह अपना समय लेने के बाद ही हटता है। इसमें एंटीबॉयोटिक लेना सही नहीं। डॉक्टर के सलाह के बिना लेना घातक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मच्छर भगाने के लिए नहीं जलाएं क्वॉइल, 100 सिगरेट के बराबर निकलता है धुआं, ये है बेहतर उपाय, नहीं होगी बीमारी












Click it and Unblock the Notifications