सलमान खान ने किया 'Kiss' और बदल गई इस मॉडल की किस्मत, मिला बड़ा ब्रेक

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान ने जितने नए चेहरों को बॉलीवुड में मौका दिया है, उतना शायद ही किसी ने किया होगा इसलिए अभिनेता सलमान खान को जहां कुछ लोग 'दबंग' स्टार कहते हैं वहीं कुछ लोगों के लिए वो 'गॉड फॉदर' या 'दिलदार भाईजान' भी हैं। लेकिन इस बार बात थोड़ी सी अलग है क्योंकि इस बार सलमान ने किसी को ब्रेक तो नहीं दिया है लेकिन हां उनके साथ ने जरूर किसी की किस्मत का दरवाजा खोल दिया है।

योगिता बिहानी को मिला बड़ा ब्रेक

योगिता बिहानी को मिला बड़ा ब्रेक

हम बात कर रहे हैं योगिता बिहानी की, जो कि सलमान खान के साथ इन दिनों 'दस का दम' प्रोमो में नजर आ रही हैं, कल तक गुमनामी के अंधेरों में एक स्ट्रगलर की पहचान रखने वाली योगिता बिहानी, आज टीवी मीडिया में एक चर्चित चेहरा हैं, सलमान खान के साथ प्रोमो में जबरदस्त एक्टिंग करने वाली योगिता को इस प्रोमो से जबरदस्त फायदा हुआ है। योगिता को डेलीसोप क्वीन एकता कपूर ने अपने नए शो के लिए साइन किया है, इस टीवी शो का नाम है 'दिल ही तो है'।

एकता ने योगिता में देखा आत्मविश्वास

एकता ने योगिता को शो में मौका इसलिए दिया क्योंकि उन्हें सलमान खान के साथ एक मिनट का स्क्रीन शो करने वाली योगिता में जबरदस्त आत्मविश्वास नजर आया, एकता ने कहा कि जिस लड़की को अपने बगल खड़े सुपरस्टार से कोई फर्क नहीं पड़ता, उसमें कुछ तो बात जरूर ही होगी और इसी वजह से योगिता को बालाजी प्रोडक्शन के साथ काम करने का मौका मिला है।

रातों-रात चर्चित हस्ती बनी योगिता

रातों-रात चर्चित हस्ती बनी योगिता

योगिता से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं बहुत खुश हूं, मैं जल्द शूटिंग की तैयारी कर रही हूं, उम्मीद करूंगी कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा।

सलमान की 'पप्पी' ने चमकाई योगिता की किस्मत

सलमान की 'पप्पी' ने चमकाई योगिता की किस्मत

आपको बता दें कि 'दस के दम' प्रोमो में सलमान खान एक क्वीज शो खेल रहे हैं। जिसमें वो योगिता से पूछते हैं कितने प्रतिशत लड़के, लड़कियों को प्रभावित करने के लिए अंग्रेजी में बातें करते हैं, जिस पर योगिता कुछ देर तक सोचने के बाद जवाब देती हैं 60 प्रतिशत, जो कि सही जवाब होता है, उसके बाद सलमान खान, योगिता को चेक और प्यार भरी 'पप्पी' देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+