सोशल: 'ऐसा करें तो कर्ज़ माफ़ी की नौबत नहीं आएगी'

उत्तर प्रदेश ने एक लाख रुपये तक का ऋण लेने वाले किसानों का कर्ज़ माफ़ करने का फ़ैसला किया है.

इलाहाबाद का एक किसान
AFP
इलाहाबाद का एक किसान

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्ज़ माफ़ करने का फ़ैसला लिया है. बैठक के बाद मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ श्रीकांत शर्मा ने इसकी घोषणा की.

माना जा रहा है कि इसका लाभ क़रीब 2 करोड़ 13 लाख किसानों को पहुंचेगा.

लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान कर्ज़ माफी को किसानों की समस्या की हल नहीं मानते. वो मानते हैं "सरकार को ये सोचना चाहिए कि कैसे किसानों की पैदावार की सही कीमत उन्हें मिले. किसान नेता भी इस बात को मानते हैं कि ऐसा किया जाए तो कर्ज़ माफ़ी की नौबत ही नहीं आएगी."

हालांकि सोशल मीडिया पर इस फैसले की तारीफ हो रही है.

यूपी में दो करोड़ किसानों का कर्ज़ माफ़ होगा, 9 फ़ैसले

सोशल- कर्ज़ माफ़ी पर किसी ने कहा 'सच्चे हितैषी,' किसी ने कहा 'धोखा'

किसान
AFP
किसान

शरद प्रधान ने बीबीसी संवाददाता वात्सय राय को बताया कि जिस तरह एक लंबी बैठक चली और उसके बाद फ़ैसला लिया गया और सुनाया गया उसमें सरकार का नौसिखियापन दिख रहा था.

वो कहते हैं, "सरकार ने अपना वायदा पूरा किया है. लेकिन ये एक इलेक्शन स्टंट बन जाता है और पार्टियां यही करेंगी क्योंकि कर्ज़ माफ़ कर देने पर वोट मिल जाएगा."

किसानों को कर्ज से मुक्ति कैसे मिल सकती है?

किसान
AFP
किसान

प्रदेश सरकार के 80 लाख टन गेहूं की खरीद करने के फ़ैसले पर शरद प्रधान कहते हैं "ऐसा लगता है आने वाले इलेक्शन को देखते हुए ये फैसला किया गया है. सरकार के पास 36 लाख टन गेहूं रखने की क्षमता है जिनमें से अभी भी 23 टन गेहूं रखा गया है. यूपी में ढाई लाख टन गेहूं की उत्पादन होता है."

योगी आदित्यनाथ सरकार के कर्ज़ माफी के फ़ैसले की भारतीय सोशल मीडिया पर जम कर तारीफ हो रही है.

'मोदी के लिए चुनौती नहीं अवसर हैं योगी'

अंकित का ट्वीट
BBC
अंकित का ट्वीट

अंकित लिखते हैं, "प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार किसानों का 39,729 करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ किया है, ये स्वातय योग्य कदम है. सभी बीजेपी शासित राज्यों को ऐसा करना चाहिए."

मुकेश डोबरियाल ने लिखा है, "ये उन लोगों के गाल पर ज़ोरदार तमाचा है जो योगीजी की कार्यकुशलता और वादे पूरे करने पर सवाल उठा रहे थे."

ख़ुद को अकेले ना समझें किसान- मोदी - BBC हिंदी

संजीव का ट्वीट
BBC
संजीव का ट्वीट

संजीव नाम के एक ट्विटर यूज़र ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है.

वैभव वाघमरे ने इसे एक ऐतिहासिक फ़ैसला बताया है.

बजट, किसान और 'ग़रीबनवाज़' मोदी - BBC हिंदी

योगी आदित्यनाथ
EPA
योगी आदित्यनाथ

यूपी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी सभाओं में लगातार ये कहते रहे थे कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का कर्ज़ माफ़ किया जाएगा. ये भारतीय जनता पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र का हिस्सा था.

'मोदी जी ऐप चल रही है, किसान 'हैंग' हो गए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+