भव्य होगा यूपी का कुंभ मेला, इस बड़े अभिनेता को ब्रांड एबेंसडर बनाने की तैयारी में सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अगले साल होने वाले प्रयाग कुम्भ को मेगा शो बनाने की तैयारियों में जुटी है। योगी सरकार कुम्भ-2019 की ब्रांडिंग के लिए किसी ऐसे चेहरे की तलाश में जुटी है जिसकी लोकप्रियता का लाभ उन्हें अधिक से अधिक मिले। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि कुंभ की ब्रांडिंग बॉलिवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से कराई जाए।

अमिताभ से ब्रांडिंग कराने की तैयारी!

अमिताभ से ब्रांडिंग कराने की तैयारी!

योगी सरकार ने तीर्थराज प्रयाग में अगले वर्ष होने वाले कुंभ की ब्रैंडिंग को लेकर कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने जिन चेहरों को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया है उनमें इलाहाबाद से संबंध रखने वाले अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है और यूपी सरकार के प्रचार-प्रसार विभाग के अधिकारी जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं।

अक्षय कुमार के नाम की भी चर्चा

अक्षय कुमार के नाम की भी चर्चा

धार्मिक आयोजन के कारण अमिताभ की दमदार आवाज और इलाहाबाद से उनके लगाव को देखते हुए सरकार कुम्भ की ब्रैंडिंग मेगा स्टार से कराना चाहती है। इस लिस्ट में दूसरा नाम एक्टर अक्षय कुमार का है। सूत्रों का कहना है कि अगर अमिताभ बच्चन मना करते हैं तो अक्षय कुमार से इसके लिए सरकार के अधिकारी संपर्क कर सकते हैं। खबर है कि इसमें तीसरा नाम सोनू निगम का है।

कुम्भ की तैयारियों में जुटी है योगी सरकार

कुम्भ की तैयारियों में जुटी है योगी सरकार

वहीं, इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेला के लिए ऐसे युवकों की तलाश हो रही है जो मृदभाषी हों। मेला प्रशासन ऐसे पुलिसकर्मियों की तलाश कर रहा है जो मृदभाषी, शराब आदि का सेवन न करते हों ताकि उन्हें मेले के दौरान तैनात किया जा सके। इसके अलावा पुलिसकर्मियो के पास अच्छे चरित्र का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए, जिसे उसके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस ने संदिग्ध समझकर एप्पल कंपनी के मैनेजर को गोली मारी, मौत

ये भी पढ़ें: लखनऊ: सामने आया विवेक तिवारी को गोली मारने वाला कॉन्स्टेबल, जानिए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+