पिता के निधन की खबर सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भर आईं आंखें, लेकिन जारी रखी टीम-11 के साथ बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण के चलते लगातार प्रदेश में बैठके कर रहे हैं, अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, हालात की खुद मौके पर जा-जाकर समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जिस तरह से प्रदेश में संक्रमण को रोकने और हर संभव गरीबों को मदद पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं, इसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन इस बीच योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया। अहम बात ये है कि मुख्यमंत्री के पिता लंबे समय से बीमार थे और वह अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। जिस वक्त योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन हुआ उस वक्त मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Recommended Video

    Yogi Adityanath के पिता Anand Singh Bisht का निधन, योगी करते रहे Corona पर बैठक | वनइंडिया हिंदी
    आंखें हुई नम, लेकिन जारी रखी बैठक

    आंखें हुई नम, लेकिन जारी रखी बैठक

    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अपनी टीम-11 के साथ बैठक कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उनके पिता का निधन हो गया। खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ देर के लिए चुप हो गए और उनकी आंखें भर आईं। लेकिन बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने अपनी बैठक को जारी रखा। बता दें कि योगी आदित्याथ कुल 7 भाई-बहन हैं और मुख्यमंत्री दूसरे नंबर पर आते हैं। योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और उनके पिता भी सेवानिवृत्त होने के बाद अपने पैतृक गांव में ही रह रहे थे।

    89 वर्ष की आयु में निधन

    89 वर्ष की आयु में निधन

    बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनकी हालत में सुधार लाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन बावजूद इसके उनकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा था, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। आनंद सिंह बिष्ट के लीवर और किडनी में दिग्गत बढ़ने की वजह से 13 मार्च को उन्हें एस्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम योगी आदित्यनाथ के पिता का इलाज कर रहे थे।

    लंबे समय से थे बीमार

    लंबे समय से थे बीमार

    अडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने आज इस दुनिया को 10..44 अलविदा कह दिया, हमारी गहरी संवेदनाएं। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को मुख्यमंत्री के पिता ने डिहाइड्रेशन व बीपी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया या था। जहां पर वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री के पिता को यहां 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+