सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज के तट पर चल रहे कुंभ मेले में आज (मंगलवार, 29 जनवरी) को मंत्रिमंडल की बैठक की। ऐसा पहली बार हुआ है जब कुंभ क्षेत्र में राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला किया है। योगी कैबिनेट ने 600 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे बनाने के फैसले पर मुहर लगाई है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा। यह 36 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। ये एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से गंगा के किनारे बनाया का निर्णय किया।

36,000 करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे

36,000 करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने ऐलान किया कि, उनकी सरकार ने अब प्रयागराज को पश्चिमी यूपी से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया है। यह गंगा एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा। सीएम योगी ने बताया कि मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज तक जाएगा। इसको बनाने में यूपी सरकार तकरीबन 36 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए 8000 करोड़ रुपए का आवंटन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए 8000 करोड़ रुपए का आवंटन

सीएम योगी ने साथ ही बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनाने के लिए सरकार 6 हजार 500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत करेगी। फिलहाल यह फोर लेन का होगा लेकिन आगे इसे छह लेन तक बनाया जाएगा। यह ग्रीन फील्ड ऐक्सप्रेसवे होगा। योगी आदित्यनाथ का दावा है कि ये एक्सप्रेस-वे दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी तेजी से निर्माण किया जाएगा, 270 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे के लिए लिए 8000 करोड़ रुपए से अधिक का आवंटन किया जाएगा।

उरी फिल्म को किया ट्रैक्स फ्री

उरी फिल्म को किया ट्रैक्स फ्री

इसके अलावा सीएम योगी ने ऐलान किया कि, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भी किसान मंडी में प्रतिनिधित्व को लेकर कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। इसके आलाव उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को राज्य कर से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही महर्षि भारद्वाज की नगरी के आश्रम का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निषादराज की नगरी श्रृंगवेरपुर को भी विकसित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+