कांग्रेस हरे रंग से पीड़ित हो चुकी है, संक्रमित हो चुकी है- योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी के केरल से वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने राहुल गांधी द्वारा केरल के एक संसदीय सीट पर नामांकन के जुलूस को देखा होगा, वहां पर केवल हरियाली नजर आती थी, कहीं कांग्रेस का झंडा नजर नहीं आता था। कांग्रेस इस हरे वायरस से पीड़ित हो चुकी है, संक्रमित हो चुकी है।

yogi

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह बुरी तरह से डरे हुए हैं, यही वजह है किक कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से राहुल गांधी को भागना पड़ा। राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के अनुरूप कोई काम नहीं किया है, यही वजह है कि उन्हें यहां से भागना पड़ा है। यहां पर चुनाव में हार के बाद भी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी की तुलना में कई बार आई, इस बार अमेठी के लोगों की जनभावनाएं साथ हैं। एक बार फिर से अपने बयान को दोहराते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से मुस्लिम लीग कांग्रेस को गले लगा रही है, उससे लोगों के बीच बड़ा संदेश जा रहा है।

जिस तरह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंदिर जा रहे हैं, उसपर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हमारी वैचारिक जीत है। जवाहर लाल नेहरू खुद को एक्सिडेंटल हिंदू कहते थे और आज उनकी चौथी पीढ़ि अपना गोत्र बताने के लिए मजबूर है, जनेऊ दिखा रही है। पहले इन लोगों को हिंन्दुत्व सांप्रदायिक लगता था लेकिन आज इन लोगों ने पीएम मोदी की वजह से मंदिर जाना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+