हार मानने को योगी नहीं है तैयार, कहा जहां भी गया वहां जीत मिली

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी के बाद साफ हो गया है कि मोदी की हवा गायब हो चुकी है. जो लहर लोकसभा चुनाव के वक्त चली थी अब वो लहर गुम हो गई है। यूपी में शिकस्त के बावजूद बीजेपी के चुनाव प्रभारी योगी आदित्यनाथ हार मानने को तैयार नहीं हैं। हार की जिम्मेदारी लेने के बजाए उल्टा योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वो जहां भी गए, जहां भी उन्होंने भाषण दिया वहां कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न मनाने का मौका मिला।

yogi adityanath

गौरतलब है कि नोएडा में विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी विमला बाथम ने जीत हासिल की। ये बात अलग है कि इसी नोएडा में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण का मुकदमा भी दर्ज हुआ। वैसे लखनऊ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन का पुत्र भी जीत गया है और यहां योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग की रोक के बावजूद सभा की थी जिसके लिए उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

ऐसे में योगी ये कहते हुए इतरा रहे हैं कि वो जहां-जहां प्रचार करने गए भाजपा जीती है। लेकिन एक सत्य ये भी है कि भाजपा ने 11 में से 8 सीटें गंवाई है, लेकिन योगी के तेवर में कोई कमी नहीं हुई है। हार की जिम्मेदारी लेने के बजाए योगी आदित्यनाथ पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रचार से ही सब कुछ नहीं होता, बल्कि टिकट वितरण की समीक्षा और संगठनात्मक विवरण की समीक्षा भी जरूरी है। जीत-हार के लिए कई मुद्दे प्रभावी होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+